पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रहने वाले पाकिस्तानी खूब सुर्खियों में हैं। एक तरफ सीमा हैदर की चर्चा हुई तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी महिला मीनल खान की चर्चा है, जिसकी शादी भारतीय शख्स मुनीर अहमद के साथ हुई है। मुनीर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की 41वीं बटालियन का जवान है, लेकिन मीनल खान से उसकी शादी का पता चलने के बाद उसने नौकरी से निकाल दिया गया है। क्योंकि नोटिस देने के बावजूद वह मीनल को पाकिस्तान जाने नहीं दे रहा।
मुनीर को नौकरी से बर्खास्त करते हुए CRPF की ओर से कहा गया कि मीनल का वीजा खत्म हो चुका है, बावजूद इसक मुनीर ने मीनल को भारत में रखा हुआ है। मुनीर का मीनल को अवैध तरीके से भारत में रखना सर्विस कंडक्ट का उल्लंघन और नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा है। इसलिए उसे नौकरी से निकाला गया है। वहीं मुनीर ने CRPF के फैसले को नाइंसाफी बताया और इंसाफ के लिए कोर्ट में जाने की बात कही। मुनीर ने अपना पक्ष रखते हुए बड़ा दावा भी किया है।
मुनीर अहमद ने क्या दावा किया?
जम्मू के घरोटा निवासी मुनीर अहमद ने दावा किया है कि उसने CRPF अथॉरिटी से परमिशन मिलने के बाद ही मीनल से शादी की थी। पिछले साल CRPF हेडक्वार्टर से उसे परमिशन मिली थी और परमिशन मिलने के एक महीने बाद उसने मीनल खान से शादी कर ली थी। उसे मीडिया से नौकरी से निकाले जाने का पता चला।
CRPF से बर्खास्त किए जाने का लेटर भी आ चुका है, लेकिन वह CRPF की इस नाइंसाफी के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। मुनीर ने कहा कि उसके साथ नाइंसाफी हुई है। नौकरी से बर्खास्त किया जाना उसके लिए झटका है। वह अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ कोर्ट में अपील करेगा और उसे उम्मीद है कि इंसाफ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:सीमा हैदर पर ‘काला जादू’ कराने का आरोप लगाने वाले को लेकर बड़ा खुलासा, जानें घर तक कैसे पहुंचा?
कब हुई थी मुनीर-मीनल की शादी?
मुनीर ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के भलवाल कस्बे में राब्ता तहसील के हंदवाल गांव का निवासी है। मुनीर ने अप्रैल 2017 में CPRF जॉइन की थी। उसने 24 मई 2024 को वीडियो कॉल पर मीनल से निकाह किया था। निकाह ही तस्वीरें, कानूनी कागजात और निकाह का सर्टिफिकेट अपनी बटालियन में जमा करा दिया था। 28 फरवरी 2025 को 15 दिन के वीजा पर भारत आई थी। फिर उसे लॉन्ग टर्म वीजा के लिए सभी दस्तावेजों और प्रूफ के साथ अप्लाई किया।
इंटरव्यू हो चुका है और औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं, लेकिन गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने से पहले ही पाकिस्तान के साथ तनाव हो गया और भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करके उन्हें देश छोड़कर जाने को कह दिया। मुनीर ने मीनल को पाकिस्तान जाने से रोकने के लिए जम्मू की भलवाल कोर्ट में याचिका दायर की। हालांकि अभी तक मीनल को डिपोर्ट नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया में मुनीर-मीनल की शादी का मामला खुलने के बाद CRPF ने मुनीर को बर्खात कर दिया।
यह भी पढ़ें:3 साल की बच्ची का ‘मृत्यु तक उपवास’; 10 मिनट में त्यागे प्राण, जानें मां-बाप को क्यों लेना पड़ा फैसला?
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
24 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines