Covovax vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने कहा है कि उनके कोवोवैक्स वैक्सीन को अगले 10 से 15 दिनों में कोरोना के खिलाफ बूस्टर डोज के रूप में मंजूरी मिल जाएगी। पूनावाला ने मीडिया को बताया कि वैक्सीन कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ बहुत अच्छा काम करता है।
रविवार को पुणे में भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए SII के CEO ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोविशील्ड का बहुत स्टॉक है और कोवोवैक्स वैक्सीन को अगले 10 से 15 दिनों में बूस्टर के रूप में मंजूरी मिल जाएगी।
और पढ़िए – कोरोना के मोर्च पर अच्छी खबर, देश में 24 घंटे में आए 163 नए केस, 2 की मौत
ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कारगर है कोवोवैक्स वैक्सीन
कोविशील्ड वैक्सीन की उपलब्धता और राज्य और जिले में इसकी आपूर्ति में कमी के बारे में पूछे जाने पर, अदार पूनावाला ने कहा, “केंद्र सरकार के पास कोविशील्ड का बहुत स्टॉक है, वे इसे राज्य को दे सकते हैं, क्योंकि अभी इसका उत्पादन हो रहा है। कोवोवैक्स वैक्सीन को अगले 10 से 15 दिनों में बूस्टर के रूप में मंजूरी मिल जाएगी, यह कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ अच्छा काम करता है।”
और पढ़िए –सीरम इंस्टिट्यूट के CEO अदार पूनावाला बोले- अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना की स्थिति बेहतर
कोरोना के दौरान हर कोई भारत की ओर देख रहा था: पूनावाला
पूनावाला ने कहा, “कोरोना के दौरान हर कोई भारत की ओर देख रहा था और भारत ने 70 से 80 देशों की मदद भी की” हमारी केंद्र सरकार और राज्य सरकारें, स्वास्थ्यकर्मी सभी ने एक समान लक्ष्य के साथ मिलकर काम किया।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
37 mins ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
1 hr agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
2 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
3 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines