नई दिल्ली: चीन और पूर्वी एशियाई देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि भारत में जनवरी में मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है। पिछली लहरों के दौरान देखे गए पैटर्न का हवाला देते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में जनवरी में कोरोना की चौथी लहर आ सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने और मौतों में वृद्धि की संभावना नहीं है।
जनवरी में आएगी कोरोना की चौथी लहर!
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा ‘हमने पिछली तीन लहरों के दौरान देखा है कि पूर्वी एशियाई देशों में रिपोर्ट की गई कोई भी वृद्धि यूरोप में लगभग 10 दिनों में, अमेरिका में 10 दिनों में और प्रशांत द्वीप देशों में अगले 10 दिनों में पहुंचती है। उछाल 30 से 35 दिनों में भारत पहुंचता है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि लोग जनवरी के महीने में सतर्क रहें।’
देश में कोरोना के केस आज भी कम आए हैं। बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 268 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है।
सरकार ने 24 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए रैंडम टेस्टिंग फिर से शुरू किए है। जिसमें पिछले तीन दिनों में लगभग 6,000 यात्रियों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 39 पॉजिटिव पाए गए हैं।
BF.7 वैरिएंट का संक्रमण बढ़ा रहा है
चीन मे कोरोना का कहर जारी है। लॉकडाउन में ढ़ील देने के बाद केस में काफी तेजी देखी गई। चीन के अलावा अमेरिका और जापान में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जापान में बुधवार को कोरोना से 415 लोगों की मौत हो गई। इन देशों में ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BF.7 संक्रमण बढ़ा रहा है। ये सब-वैरिएंट कहीं ज्यादा संक्रामक है। इससे संक्रमित एक व्यक्ति 16 लोगों को संक्रमित करता है।
इन देशों के आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट जरूरी
इस बीच भारत ने चीन, जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दिया है। मंगलवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की जांच के लिए देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल में देश भर से 20,000 से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं ने भाग लिया।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
51 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines