Indian Government Corona Guidelines Released: मौसम बदलते ही देश में एक बार फिर कोरोना का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 250 से ज्यादा मरीज मिले। वहीं देश में कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 भी मिला है। इसे देखते हुए मंगलवार सुबह केंद्र सरकार ने कोरोना एडवाइजरी जारी कर दी। नोटिफिकेशन जारी करके राज्य सरकारों को भी जारी कर दिया गया है। साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। केरल में बढ़ते कोरोना केसों के चलते एडवाइजरी जारी की गई और केरल के पड़ोसी जिले कर्नाटक को भी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के उपाय करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के आंकड़े
एडवाइजरी जारी करते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को आदेश दिए हैं कि वे अपने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर निगरानी रखें। जिला वाइज SARI और ILI केसों की रिपोर्ट लें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में RTPCR कराएं। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल INSACOG लैब को भेजें। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 250 से ज्यादा केस मिले। इसके साथ ही देश में कोरोना केस बढ़कर 1828 हो गए। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 3 साल में 5,33,317 हो गई है। 3 सालों में कोरोना केस 4.50 करोड़ (4,50,05,076) हो चुके हैं। 4,44,69,931 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं नेशनल रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें: दुनिया के टॉप-50 में एक भी भारतीय शिक्षण संस्थान नहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- रैंकिग से ज्यादा अच्छी शिक्षा की जरूरत
कोरोना से कितना अलग JN.1 वैरिएंट
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कोरोना मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। आज तक कोरोना वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें देशवासियों को दी जा चुकी हैं। गत 18 नवंबर को केरल में कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 मिला। सिंगापुर से लौटे तमिलनाडु के एक शख्स में भी JN.1 वैरिएंट मिला था। यह वैरिएंट BA.2.86 का सब वैरिएंट है। यह तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है, जो XBB और अब से पहले मिले वैरिएंट से काफी अलग है। यह उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है, जिन्हें पहले कोरोना संक्रमण हो चुका है या जिन्होंने वैक्सीन लगवाई हुई है, लेकिन अभी तक इस वैरिएंट के ज्यादा केस नहीं हैं और कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘हिली दीवारें, गिर गई इमारतें’; चीन में 100 से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले भूकंप का वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines