Romance Car Sunroof Video:’ आपने बॉलीवुड का ये गाना जरूर सुनाव होगा…खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’…. फिल्म ‘खेल-खेल में’ किशोर कुमार और आशा भोसले ने यह गाना गाया था। इस गाने की पहली लाइन पर हैदराबाद के एक कपल ने अमल किया और बीच सड़क में कार की सनरूफ पर खुल्लम खुल्ला प्यार करने लगे। कपल को ऐसी हरकत करते समय ट्रैफिक नियम और आस-पास के लोगों की जरा भी फिक्र नहीं हुई। हालांकि इसी रोमांस के बीच उनका किसी ने वीडियो बना लिया, जिसको एक्स (X) पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायल होने के बाद कपल की आलोचना हो रही है। एक एक्स यूजर ने कैप्शन में हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा, उम्मीद है पुलिस इन पर अनसेफ ड्राइविंग और लोगों को असुविधा पहुंचाने के लिए एक्शन लेगी।
कैप्शन के मुताबिक ये वीडियो हैरदाबाद का है। महज 25 सेकंड के क्लिप में कपल कार की सनरूफ खोलकर गाड़ी के छत पर बैठे दिख रहा है। देखने में ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। दोनों कभी एक दूसरे को गले लगाते तो कभी किस करते हुए प्यार जता रहे हैं।
बाइक-स्कूटी के बाद अब कार में रोमांस
15 अक्टूबर को पोस्ट क्लिप को देखने के बाद यूजर्स मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कार में सनरूफ बैन करना ही इसका हल है। दूसरे ने लिखा- कार खरीद सकते हैं, रूम नहीं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया- फिल्मों का इन्फ्लुएंस है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कपल का चलती स्कूटी पर रोमांस करते देखा वीडियो सामने आया था। वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चलती बाइक पर भी कपल को रोमांस करते देखा गया था। अब हैदराबाद से ऐसा वीडियो सामने आया है। इस रोमांटिक वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कपल पर पुलिस एक्शन की बात कर रहे हैं। कई लोग कपल को जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर प्रतियोगी, मिस यूनिवर्स के लिए 2 ट्रांस महिलाओं का सिलेक्शन
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
46 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
51 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines