ICMR Guideline Corona New Variant JN.1 : कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। देश के सभी राज्यों से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2600 से ज्यादा हो गई है। कोरोना के सभी मामले नये वैरिएंट जेएन.1 के हैं।
डब्ल्यूएचओ ने भी कहा है कि यह वैरिएंट बाकी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक नहीं है लेकिन हमें सावधान रहना होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 दिसंबर को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक मीटिंग भी की है। मीटिंग में सभी राज्यों से ऑक्सीजन और बेड की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को कहा गया है। वहीं सभी सरकारों ने लोगों से मास्क लगाने को कहा है।
यह भी पढे़ंः कोरोना ने दी अब नई टेंशन! नया वैरिएंट Lungs नहीं पेट भी पर कर रहा हमला
गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग रहे सावधान
कोरोना पर आईसीएमआर ने भी नई गाइडलाइंस जारी की है। गाइडलाइन के अनुसार जिस किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नजर आएं उन्हें तुरंत परिवार के बाकी लोगों से अलग रहने के लिए कहा है। इसके अलावा ऐसे लोग पूर्व में संक्रमित हो चुके हैं उनकी टेस्टिंग करने के निर्देश दिए है विशेष तौर उनकी जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है। वहीं टीबी, मधुमेह, लंग्स और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द टेस्टिंग कराने की सलाह दी गई है। पूर्व में देखा जा चुका है कि जिन लोगों को गंभीर बीमारियां थी उनको कोरोना ने अपना साॅफट टारगेट बनाया था।
आईसीएमआर ने जारी की एडवाइजरी
आईसीएमआर ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को गला खराब होने, सांस लेने में परेशानी, बुखार और खांसी जैसे लक्षण नजर आने पर तुरंत टेस्ट कराएं। ताकि लोगों को गंभीर बीमारियों को बचाया जा सके। उधर केरल में कल कोरोना के 300 नए मामले सामने आए और 3 मरीजों की मौत हो गई। केरल में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं एक्सपर्ट की माने तो कोरोना का नया वैरिएंट जेनए.1 पुराने वैरिएंट की तुलना में कम खतरनाक है लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
35 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
51 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines