Corona Case Update in India: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पूरे देश में कोरोना के एक्टिव मामले 6133 तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 378 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोविड-19 की वजह से 6 नई मौतें हुई हैं। इसके अलावा एक अच्छी खबर यह है कि 753 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं।
इस राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल में सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 198 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसी के साथ केरल में रविवार तक कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1950 तक पहुंच गई है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में 105 नए कोरोना मामले सामने आए, जिसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या 822 हो गई। वहीं, दिल्ली में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 686 हो गई है। दिल्ली में करीब 132 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: पहले फायरिंग फिर रेस्टोरेंट में जमकर चले लाठी-डंडे, CCTV फुटेज वायरल
24 घंटों में 6 कोरोना मरीजों की मौत
MoHFW की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 6 नई मौतें हुई हैं। इसमें कर्नाटक में 2 व्यक्तियों की मौत हुई है। वहीं, केरल में 3 और तमिलनाडु में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना की वजह से कोई नई मौत नहीं हुई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कहा था कि स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines