RBI Containers: रिजर्व बैंक से चेन्नई से विल्लुपुरम तक ट्रक के जरिए करोड़ों रुपये कैश ले जा रहे कंटेनर (ट्रक) के साथ ‘हादसा’ हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के साथ ‘हादसे’ की जानकारी के बाद साथ चल रहे पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूलने लगे। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर 17 पुलिसकर्मियों को ट्रक की सुरक्षा के लिए भेजा गया। सभी 17 पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की सुरक्षा करने में जुट गए।
और पढ़िए – Land For Job Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ED ऑफिस पहुंचीं राबड़ी देवी
जानकारी के मुताबिक, दो कंटेनर के जरिए 1,070 करोड़ रुपये नकद ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक कंटेनर में चेन्नई के तांबरम में तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक में तकनीकी खराबी आई, उसमें 535 करोड़ रुपये थे।
बैंकों को आरबीआई कार्यालय से भेजा जा रहा था कैश
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ट्रक के ब्रेकडाउन होने के बाद सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि जिले में बैंकों को कैश देने के लिए दो कंटेनर के जरिए चेन्नई आरबीआई कार्यालय से विल्लुपुरम के लिए कैश भेजा गया था। इसी दौरान तांबरम में एक ट्रक के खराब हो जाने के बाद उसे तांबरम स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिद्धा ले जाया गया।
और पढ़िए – जल्लीकट्टू के खिलाफ याचिकाओं को SC ने किया खारिज, कहा- ये तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है
तांबरम के सहायक आयुक्त श्रीनिवासन एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक में खराबी पाई। फिर कुछ देर के लिए संस्थान के गेट को बंद कर दिया गया था और संस्थान में प्रवेश के लिए कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
35 mins agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
13 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
14 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
16 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines