Congress Working Committee Meeting in Delhi Rahul Gandhi Press Conference: दोपहर में चुनाव आयोग की ओर से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई है। उधर शाम को ही दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी का बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां मीडिया के सामने बैठक के प्रमुख मुद्दे बताए।
राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मत फैसले के तहत देश में जाति जनगणना के विचार का समर्थन किया है। यह एक प्रगतिशील कदम है। हमारे मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान) भी इस पर विचार कर रहे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के कामों का एक्स-रे करेंगे।
बैठक में पारित किया प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की करीब 4 घंटे की बैठक चली। इस बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। बैठक में फैसला हुआ है कि कांग्रेस अपने शासित राज्यों में जातिगत जनगणना करेगी। बताया गया है कि इस मुद्दे के संबंध में बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इसकी कॉपी जल्द ही जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में है गड़बड़ी तो 13 दिन रहें अलर्ट, कभी भी घर आ सकती है चुनाव आयोग की टीम
I.N.D.I.A गठबंधन की सभी पार्टियां सहमत!
राहुल गांधी ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि INDIA गठबंधन की लगभग सभी पार्टियों ने सहमति जताई है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कुछ पार्टियों ने दिक्कत बताई है। इस पर चर्चा की जा रही है। राहुल गांधी ने ने कहा कि ये जनगणना धर्म-जाति नहीं, बल्कि गरीबी के आधार पर है। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा।
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
7 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
10 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्कूल की तीन इमारतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
12 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
19 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
20 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
21 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines