लोकसभा और राज्यसभा में लंबी चर्चा के बाद वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सदन में अपने-अपने तर्क दिए। अब इस बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा जाएगा, जहां से हस्ताक्षर होने के बाद यह कानून बन जाएगा। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर अब कांग्रेस का अगला स्टैंड क्या होगा? इसे लेकर सांसद जयराम रमेश ने ताजा अपडेट दिया है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया कि संसद में पारित होने के बाद पार्टी बहुत जल्द ही वक्फ संशोधन विधेयक की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार को तीसरा झटका, इस नेता ने JDU से दिया इस्तीफा
कांग्रेस का अगला स्टैंड क्या? जयराम रमेश ने बताया
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में कई कानूनों को चुनौती दे रही है, जिसमें 2019 का नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2005 के सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम में संशोधन और चुनाव नियमों के संचालन (2024) में संशोधन शामिल हैं। साथ ही पूजा स्थल अधिनियम, 1991 की मूल भावना को बनाए रखने के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती : जयराम रमेश
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वक्फ संशोधन विधेयक 2024 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेगी। रमेश ने पार्टी की कानूनी चुनौतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का विरोध करना जारी रखेगी, जिसे वह भारत के संविधान में निहित सिद्धांतों पर हमला मानती है।
बहस के बाद संसद के दोनों सदनों से विधेयक पास
आपको बता दें कि संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशों को शामिल करने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सदन में वक्फ संशोधित विधेयक पेश किया था। मैराथन और गरमागरम बहस के बाद संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। विधेयक पारित करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आधी रात तक चली। चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा कि राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े।
यह भी पढ़ें : Waqf Amendment Bill: क्या है वक्फ अलल औलाद, संशोधित बिल में क्यों जोड़े गए खास प्रावधान?
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
27 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
45 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
56 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
59 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines