संसद के शीतकालीन सत्र में पारित होने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद कानून बनने वाले विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) को लेकर विपक्ष की नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है. शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपने एक बयान में VB-G RAM G को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए इसे राज्यों और गरीब जनता पर नोटबंदी जैसा विनाशकारी हमला बताया. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल ने तर्क दिया कि इस कदम से राज्यों को मिलने वाले धन और निर्णय लेने के अधिकार का दुरुपयोग होता है.
‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ का ऐलान
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल से परामर्श किए बिना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को अकेले ही समाप्त कर दिया, ठीक उसी तरह जैसे नोटबंदी में किया गया था. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे. कांग्रेस आलाकमान की इस मीटिंग में केंद्र सरकार के VB-G RAM G द्वारा मनरेगा (MGNREGA) योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया, साथ ही 5 जनवरी, 2026 को देशभर में ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ शुरू करने का ऐलान किया गया.
यह भी पढ़ें: नितिन नबीन को भापजा चुन सकती है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 20 जनवरी तक होगी घोषणा
‘मनरेगा’ को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त
गौरतलब है कि 8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अब से देश में 500 और 1000 रुपये के नोट वैलिड नहीं रहेंगे. राहुल ने आगे कहा कि पूर्व मनरेगा अधिनियम को महज एक रोजगार योजना से कहीं अधिक है और ये एक परिवर्तनकारी वैचारिक और विकासात्मक ढांचा है, जिसे वैश्विक मान्यता प्राप्त है. राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के पहले के बयानों को सपोर्ट करते हुए कहा कि ‘मनरेगा’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना मिली है. उन्होंने कहा कि खर्गे ने 16 देशों का दौरा किया था और हर देश में नेताओं और नीति निर्माताओं ने इस अधिनियम के माध्यम से एक अद्वितीय, अधिकार-आधारित विकास मॉडल पेश करने के लिए भारत की प्रशंसा की.
संबंधित खबरें
जीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सिरोही, दौसा, सीकर और फलौदी को मिले नए SP
4 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
12 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
12 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
13 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
14 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
14 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines