Congress On BJP: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद शनिवार शाम को बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं के जश्न की बारी थी। सभी नेता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दे रहे थे। इसी दौरान राज्यसभा सांसद ने जश्न के दौरान कहा कि नंदिनी के बिना कर्नाटक में कुछ भी पूरा नहीं हो सकता, नंदिनी के बिना ये जीत अधूरी है।
बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार शाम को उत्सव जैसा माहौल था। पार्टी ने राज्य में शानदार वापसी की और 135 सीटों पर जीत हासिल करके भाजपा को अपने एकमात्र दक्षिणी गढ़ से बाहर कर दिया। राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने ‘नंदिनी’ मिठाइयां खाकर पार्टी की शानदार जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में मौजूद रणदीप सुरजेवाला ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये जीत नंदिनी के बिना अधूरी है, नंदिनी के बिना कर्नाटक में कुछ भी पूरा नहीं हो सकता है। नंदिनी ने अब सभी कन्नडिगों के साथ भाजपा को पछाड़ दिया है। इस दौरान सुरजेवाला ने मल्लिकार्जुन खड़गे को मिठाई का डिब्बा दिया, जिन्होंने फिर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सहित अन्य नेताओं को मिठाई खिलाई।
बता दें कि कर्नाटक चुनाव के दौरान गुजरात राज्य दुग्ध सहकारी ब्रांड अमूल की ओर से बेंगलुरु में ताजा दूध और दही की ऑनलाइन डिलीवरी की घोषणा के बाद राज्य में एक विवाद खड़ा हो गया था। राज्य के दमदार डेयरी ब्रांड नंदिनी से जुड़े लोगों को यह घोषणा रास नहीं आई। राज्य में चुनाव से कुछ दिन पहले ही यह समस्या एक राजनीतिक मुद्दे में बदल गई।
कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर ने लगाया था ये आरोप
कांग्रेस और जद (एस) ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से समर्थित अमूल के प्रवेश से कर्नाटक दुग्ध महासंघ (केएमएफ) के ब्रांड ‘नंदिनी’ और कन्नडिगाओं के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। कांग्रेस और जेडीएस ने इसे केएमएफ को कुचलने के प्रयास के रूप में देखा।
वहीं, कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि न तो अमूल और केएमएफ का विलय हो रहा है, न ही अमूल कर्नाटक में प्रवेश कर रहा है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बेंगलुरु के जेपी नगर में नंदिनी आइसक्रीम का आनंद लेते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं, सोनिया गांधी ने अपने चुनावी भाषण में इस मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा, “अब उन्हें (भाजपा को) यह बताने का समय आ गया है कि वे लाखों किसानों के हितों की अनदेखी करके नंदिनी जैसी अच्छी संस्था को लूटने की अपनी साजिश में यहां सफल नहीं होंगे।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
19 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines