भारतीय क्षेत्र पर चीन के दावों को लेकर एक नया सियासी बवाल खड़ा हो गया. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि उधर चीन जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी कंस्ट्रक्शन कर रहा है, इधर भाजपा नेता चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ बैठक कर रहे हैं.
बता दें, भारत ने शुक्रवार को चीन से इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को आगे न बढ़ाने के लिए कहा था. लेकिन चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने भारत के दावे का जवाब देते हुए कहा कि क्षेत्र पर चीन का पूर्ण अधिकार है और वो वहां बुनियादी ढांचा बनाएगा. 10 जनवरी को विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि शक्सगाम घाटी भारत का अभिन्न हिस्सा है. भारत के अनुसार, 1963 का चीन-पाकिस्तान सीमा समझौता अवैध है. साथ ही इस क्षेत्र से गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे भी भारतीय भूभाग पर अतिक्रमण है.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद तीखा हमला किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चीन ने जम्मू कश्मीर की शक्सगाम वैली को अपना इलाका बताया. पिछले कई दिनों से CPEC के नाम पर चीन यहां कंस्ट्रक्शन कर रहा है. लद्दाख के बाद अब चीन यहां तक कैसे घुस गया? चीन इतनी हिमाकत कैसे कर रहा है? उधर, BJP नेताओं की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मीटिंग हो रही हैं!’
एक और पोस्ट में श्रीनेत ने लिखा, ‘यह फोटो BJP दफ्तर की है. BJP के नेता और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है. ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया. गलवान में हमारे जांबाजों की शहादत हुई. चीन लद्दाख में अतिक्रमण किए बैठा है. अरुणाचल में गांव बसा रहा है और यहां गलबहियां चल रही है.’
उन्होंने मीडिया भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज ये सवाल नहीं पूछे जाएंगे कि यह रिश्ता क्या कहलाता है? BJP ने क्यों किया देशद्रोह? BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ?
BJP क्या बोली?
हालांकि, भाजपा ने इस मुलाकात को अंतर-पार्टी संवाद का हिस्सा बताया. भाजपा के विदेश संपर्क विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने पुष्टि की कि सीसीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया था. उन्होंने बताया कि यह बैठक अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप-मंत्री सुन हायन के नेतृत्व में हुई और इसमें भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग भी शामिल हुए.
BJP ने भी साधा था निशाना
2020 में, भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर 2008 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके राष्ट्रीय हित से समझौता करने का आरोप लगाया था. नड्डा ने कहा था कि राहुल गांधी डोकलाम मुद्दे के दौरान गुप्त रूप से चीनी दूतावास गए थे और सेना का मनोबल गिराने की कोशिश की थी.
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
31 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
1 hr agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
1 hr agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
4 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
5 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
6 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
9 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines