नई दिल्ली: कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने सांसद पी चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कन्याकुमारी में पदयात्रा शुरू की।
कांग्रेस के भारत या कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की विधिवत शुरुआत की। कांग्रेस इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है। इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है।
अभी पढ़ें – KRK: विवादास्पद ट्वीट मामले में कमाल राशिद खान को मिली जमानत, कल जेल से आ सकते हैं बाहर
यह यात्रा आज सुबह कन्याकुमारी से अपने सफर को आगे बढ़ाएगी। 3500 किमी लंबी ये यात्रा पांच महीनों में 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो पद यात्रा लगभग 150 दिनों में समाप्त होगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा हिस्सा ले रहे हैं।
इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के तमाम बड़े नेता इस यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले बुधवार को राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी गए थे। पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी, और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।
अभी पढ़ें – Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह 9 और 10 सितंबर को रहेंगे जैसलमेर दौरे पर, तनोट माता के करेंगे दर्शन
बुधवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्र‘ भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है। यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी। इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह ‘गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा। यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
49 mins ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
2 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
15 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं...' SIR विवाद के बीच जज भुइंया का बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines