Balasore Train Tragedy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। खड़गे ने कहा कि बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुरक्षा के सभी खोखले दावों की पोल खुल गयी है।
उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करने पर भी रेल मंत्री पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसी अपराधों की जांच करने के लिए है, रेल दुर्घटनाओं के लिए नहीं। आप खुद (पीएम मोदी) और रेल मंत्री वैष्णव यह स्वीकार नहीं करना चाहते कि समस्याएं हैं।
यह भी पढ़ें: Weather Update: कहीं जारी रहेगा गर्मी का दौर तो कहीं होगी झमाझम बारिश, जानें- मानसून की स्थिति
सीबीआई अपराधों की जांच के लिए
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि रेल मंत्री का दावा है कि उन्हें पहले ही हादसे का एक मूल कारण मिल गया है, लेकिन फिर भी उन्होंने सीबीआई से जांच करने की मांग की। सीबीआई अपराधों की जांच करने के लिए है, रेलवे दुर्घटनाओं की नहीं। सीबीआई, या कोई अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी तकनीकी के लिए जवाबदेही तय नहीं कर सकती है। खड़गे ने कहा कि सरकार के रेलवे सुरक्षा, सिग्नलिंग और रखरखाव में तकनीकी विशेषज्ञता की कमी है।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Tragedy: टोटल सरकार की विफलता है, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और रेल मंत्री पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि रेलवे की सुरक्षा में इस गिरावट को लेकर आम यात्रियों में गंभीर चिंता है। इसलिए, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस गंभीर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाए और उसे सामने लाए।
10 में से 7 दुर्घटनाएं डिरेल होने के चलते हुईं
खड़गे ने कहा कि कैग की नवीनतम ऑडिट रिपोर्ट में इस बात का विशेष उल्लेख है कि कैसे 2017-18 और 2020-21 के बीच 10 में से सात रेल दुर्घटनाएं पटरी से उतरने के कारण हुईं। लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। 2017 और 2021 के बीच, ईस्ट कोस्ट रेलवे में सुरक्षा के लिए रेल और वेल्ड (ट्रैक रखरखाव) का परीक्षण नहीं हुआ। इन गंभीर रेड अलर्ट को क्यों नजरंदाज किया गया?
खड़गे ने दावा किया कि रेलवे को बुनियादी स्तर पर मजबूत करने की बजाय खबरों में बने रहने के लिए सतही टचअप दिया जा रहा है।
ट्रिपल ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत
दरअसल, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बालासोर जिले में एक मालगाड़ी से टकराने के बाद डिरेल हो गई। तभी बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आई और डिब्बों से टकरा गई।
दोनों यात्री ट्रेनों में करीब 2500 यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे में 275 लोगों की मौत हुई, जबकि 11 सौ से अधिक घायल हुए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines