Mallikarjun Kharge Taunts PM Modi: केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है। सिलेंडर के दाम में 200 रुपये कम किए गए हैं। ये निर्णय केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया। कैबिनेट समिति ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी बड़ा ऐलान करते हुए लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान किया। हालांकि इस साल पांच राज्यों के विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनावों को देखते हुए विपक्ष ने इस पर तंज कसा।
जब वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफे लगे बटने!
सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”जब वोट लगे घटने, तो चुनावी तोहफे लगे बटने! जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली, निर्दयी मोदी सरकार, अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है।” खड़गे ने आगे लिखा- साढ़े 9 सालों तक 400 रुपये का LPG सिलेंडर 1100 रुपये में बेचकर आम आदमी की जिंदगी तबाह करते रहे, तब कोई स्नेह भेंट की याद क्यों नहीं आई? उन्होंने कहा- INDIA से डर अच्छा है, मोदी जी। जनता ने मन बना लिया है। महंगाई को मात देने के लिए भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना ही एकमात्र विकल्प है।
खड़गे के साथ ही इंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ”पिछले दो महीने में इंडिया गठबंधन की सिर्फ दो बैठक हुईं। आज हम देख रहे हैं कि एलपीजी गैस के दाम 200 रुपये कम कर दिए गए। ये है INDIA का दम!” ममता बनर्जी के पोस्ट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शेयर किया।
बता दें कि मुंबई में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक होने जा रही है। इस मीटिंग का आयोजन 31 अगस्त और 1 सितंबर को किया जाएगा। इस मीटिंग में 150 से ज्यादा प्रमुख नेता शामिल होंगे, जिसमें 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। मीटिंग में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। लोगो के अनावरण के साथ ही संयोजक का ऐलान भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
25 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines