रमन कुमार
कांग्रेस ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है. इस कमेटी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी शामिल किया गया है. प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया है. कांग्रेस संगठन में प्रियंका को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. प्रियंका गांधी को पहली बार किसी राज्य में स्क्रीनिंग कमिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जानकारी के लिए बता दें कि स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों की सूची तैयार करती है जिस पर अंतिम मुहर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में लगाई जाती है. प्रियंका गांधी के अलावा केरल स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी मधुसूदन मिस्री को दी गई है. वहीं, टीएस सिंह देव तमिलनाडु और पुडुचेरी की स्क्रीनिंग कमिटी के प्रमुख होंगे. जबकि बीके हरिप्रसाद को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पांचों विधानसभा चुनावों में असम इकलौता राज्य है जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से है. असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सामने कांग्रेस की कमान सांसद गौरव गोगोई के हाथों में है. प्रियंका गांधी को भले ही टिकट बांटने की जिम्मेदारी मिली हो लेकिन साफ है कि अब वो इस राज्य के चुनाव में पार्टी के लिए केंद्रीय भूमिका निभाएंगीं. हालांकि असम के साथ प्रियंका गांधी की सक्रियता केरल में रहेगी जहां से वो सांसद भी हैं. इससे पहले प्रियंका गांधी 2019 से 2023 तक यूपी की प्रभारी रह चुकी हैं.
असम में प्रियंका गांधी की अगुवाई वाली स्क्रीनिंग कमिटी में इमरान मसूद, सप्तगिरी उलाका और श्रीवेला प्रसाद भी सदस्य होंगे. यूपी से सांसद इमरान मसूद ने हाल में ही अपने एक बयान के जरिए प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की चर्चा छेड़ दी थी. इसके बाद प्रियंका गांधी के साथ स्क्रीनिंग कमिटी में उनका नाम शामिल किया जाना बेहद दिलचस्प है.
बहरहाल, असम कांग्रेस ने 20 जनवरी तक दावेदारों से टिकट के लिए आवेदन जमा करने को कहा है. यहां की 126 सीटों में से करीब 100 सीटों पर कांग्रेस और बची हुई 26 सीटों पर उसके सहयोगी दल लड़ेंगे.
दरअसल, कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करती है जिस पर अंतिम मुहर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगाई जाती है. पांचों विधानसभा चुनाव अप्रैल–मई में संभावित हैं.
असम के अलावा केरल स्क्रीनिंग कमिटी के प्रमुख वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्री बनाए गए हैं. उनके साथ नासिर हुसैन, नीरज डांगी और अभिषेक दत्त स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य हैं. केरल में दस सालों से वाम मोर्चे की सरकार है. कांग्रेस के लिए सत्ता में आने का सुनहरा मौका है. हाल के स्थानीय चुनाव भी कांग्रेस के पक्ष में रहे.
तमिलनाडु और पुडुचेरी की स्क्रीनिंग कमिटी की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को सौंपी गई है. यशोमति ठाकुर, जीसी चंद्रशेखर, अनिल यादव इसके सदस्य बनाए गए हैं. तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके पर ज़्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही है. पिछली बार कांग्रेस ने पच्चीस विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ा था.
वहीं, बीके हरिप्रसाद के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की स्क्रीनिंग कमिटी बनाई गई है जिसमें मोहम्मद जावेद, बीपी सिंह और ममता देवी बतौर सदस्य सदस्य शामिल हैं. बंगाल में कांग्रेस मुख्य मुक़ाबले से बाहर है और इसलिए सभी 294 सीटों पर अकेले लड़ने पर विचार कर रही है.
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines