Rahul Gandhi In Mangarh: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राहुल गांधी राजस्थान के मानगढ़ के दौरे पर हैं। यहां सभा में राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी भारत के पहले मालिक है। जिस जमीन को हम भारत माता कहते हैं, वह जमीन आदिवासियों की जमीन थी। आज के मॉडर्न समाज को आदिवासियों की जिंदगी से जीना समझना चाहिए। यह मुझे मेरी दादी इंदिरा गांधी ने बताया था, लेकिन भाजपा आदिवासियों को आदिवासी नहीं बल्कि बनवासी कहती है। यह आदिवासियों और भारत माता का अपमान है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा कहती है कि आप जंगलों में रहने वाले लोग हो। उन्होंने वन उद्योगपतियों को सौंप दिए। वह चाहते हैं कि धीरे-धीरे जंगल खत्म कर दें और आप कहीं के न रहें। आदवासियों को पायलट, वकील और जो वो चाहें उन्हें बनने का हक है। उन्हें हर तरह के सपने देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: स्कूटी सवार के लिए दौड़ पड़े राहुल गांधी, VIDEO में जानें पूरा मामला
बीजेपी की सोच ने मणिपुर में लगाई आग
राहुल गांधी ने रैली में मणिपुर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मणिपुर में आग जलती रहे। ऐसा लगता है कि मणिपुर देश का हिस्सा नहीं है। मैं वहां राहत कैंपों में गया, विपक्ष के नेता गए, लेकिन पीएम नहीं गए। प्रधानमंत्री मणिपुर पर एक भी शब्द नहीं बोलते।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी हिंदुस्तान की आवाज को दबाना चाहती है। बीजेपी की सोच ने मणिपुर में आग लगाई है। तीन-चार महीने से मणिपुर में आग जल रही है, लोग मारे जा रहे हैं। महिलाओं से रेप हो रहे हैं। मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है। बीजेपी की विचारधारा ने भारत माता की हत्या की है।
गहलोत बोले- भाजपा ने नहीं निभाया अपना वादा
कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे। अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार ने मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का वादा किया था, लेकिन काम नहीं किया। अब राज्य सरकार इस धाम का विकास करेगी। 100 करोड़ की लागत से इसकी शुरूआत कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
15 mins ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
2 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
4 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
8 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
8 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines