Who Is K Suresh : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद अब लोकसभा स्पीकर पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसे लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच मतभेद नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा स्पीकर के चुनाव से पहले कांग्रेस के के सुरेश प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाएंगे, जो सांसदों को शपथ दिलाएंगे। आइए जानते हैं कि कौन हैं कांग्रेस सांसद के सुरेश?
कौन हैं के सुरेश?
कोडिकुन्निल सुरेश यानी के सुरेश केरल की मवेलिकारा लोकसभा सीट से सांसद हैं। साल 1989 से उनका इस सीट पर कब्जा है। वे अबतक 7 बार सांसद बन चुके हैं। साथ ही के सुरेश कांग्रेस की सरकार में 2012 से 2014 तक राज्य मंत्री थे। साल 2018 में उन्हें केरल कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया था। वे AICC के सचिव भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : स्पीकर पद पर NDA में मतभेद! BJP का दावा तो TDP ने रखी ये शर्त, राजनाथ को नया जिम्मा
के सुरेश ने सीपीआई उम्मीदवार को दी शिकस्त
लोकसभा चुनाव 2024 में मवेलिकारा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस के के सुरेश ने सीपीआई के उम्मीदवार अरुण कुमार को 10868 वोटों के अंतर से हराया। सुरेश को 369516 वोट मिले, जबकि अरुण कुमार ने 358648 मत हासिल किए।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को मनाने में जुटे कांग्रेस के 2 मुख्यमंत्री, लोकसभा में देखने को मिलेगी रोचक जंग
अस्थायी स्पीकर बनाए जाएंगे के सुरेश
सूत्रों के अनुसार, लोकसभा स्पीकर के चुनाव तक कांग्रेस के सांसद के सुरेश अस्थायी स्पीकर बनाए जाएंगे। 24 जून को संसद सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 68 वर्षीय सांसद सुरेश को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाएंगी। इसके बाद के सुरेश नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines