हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

‘केंद्र सरकार ने पूरी जिम्मेदारी मालिक पर डाल दी…’, इंडिगो संकट को लेकर कांग्रेस MP गोगोई ने उठाए सवाल

पिछले 1 हफ्ते से ज्यादा समय से इंडिगो ने पूरे देश को हिला के रख दिया है. हवाई यात्रा करने वाले लाखों लोगों को इंडिगो एयरलाइन के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, हर दिन इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो रही है. यही नहीं ये मुद्दा इस बार संसद में भी छाया हुआ है. इंडिगो मामले को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

पिछले 1 हफ्ते से ज्यादा समय से इंडिगो ने पूरे देश को हिला के रख दिया है. हवाई यात्रा करने वाले लाखों लोगों को इंडिगो एयरलाइन के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, हर दिन इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो रही है. यही नहीं ये मुद्दा इस बार संसद में भी छाया हुआ है. इंडिगो मामले को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

वहीं, इंडिगो संकट पर कांग्रेस MP गौरव गोगोई का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘इंडिगो मामले में, पिछले दो दिनों में राज्यसभा और लोकसभा दोनों में सरकार की तरफ से बयान दिए गए. सरकार ने पूरी ज़िम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी के मालिक पर डाल दी, जैसे उसकी अपनी कोई जिम्मेदोरी ही नहीं है, जैसे रेगुलेटर, DGCA (डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) का कोई रोल ही नहीं है. हजारों फ़्लाइट कैंसिल हो गईं, और हजारों लोगों को एयरपोर्ट पर बहुत खराब हालात में रहना पड़ा. उनका बहुत सारा पैसा खर्च हुआ, और सरकार ने पायलटों की भलाई के लिए जो कानून बनाया था, उसे भी बदल दिया गया, उस पर पूरा यू-टर्न ले लिया गया. इसलिए न तो पायलटों को राहत मिली, न ग्राहकों को, और न ही सरकार ने कोई जिम्मेदारी ली.’

IndiGo अपने पैरों पर वापस आ गई है- CEO पीटर

वहीं, आज इंडिगो एयरलाइंस ने लगभग एक हफ़्ते बाद अपना ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है. देश भर में सैकड़ों फ़्लाइट कैंसिल होने और देरी होने की वजह से भारतीय एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई थी. एयरलाइन के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर (CEO) पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को जारी एक नए बयान में यात्रियों से माफी मांगी है.

उन्होंने एक वीडियो में कहा कि ‘इंडिगो अपने पैरों पर वापस आ गई है, CEO एल्बर्स ने एयरलाइन के बड़े ऑपरेशनल रुकावटों की वजह से उन्हें निराश करने के लिए हजारों प्रभावित यात्रियों से माफी मांगी है.

CEO पीटर एल्बर्स ने एक बयान में कहा, ‘हमारी पिछली बातचीत के बाद, मैं यह बताने आया हूं कि हमारी एयरलाइन, इंडिगो, अपने पैरों पर वापस आ गई है, और हमारा ऑपरेशन स्थिर है. जब ऑपरेशनल रुकावट बड़ी हुई तो हमने आपको निराश किया, और हमें इसके लिए अफसोस है. हवाई यात्रा की यही खूबसूरती है कि यह लोगों, भावनाओं, महत्वाकांक्षाओं और उम्मीदों को एक साथ लाती है, और हम जानते हैं कि आप अलग-अलग कारणों से यात्रा कर रहे हैं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें