हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'क्या हर आतंकी मारा, क्या एक और पहलगाम नहीं होगा'?, सेना की तारीफ कर राशिद अल्वी ने पीएम से पूछा सवाल

ऑपरेशन सिंदूर पर सफलता के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान सामने आया है। वहीं, इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ये कड़ी कार्रवाई की है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर  कांग्रेस नेता ने क्या कहा है?

विज्ञापन
Rashid Alvi

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। बताया जा रहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने यह कड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के बाद कई नेता इस पर अपना बनाया दे रहे हैं। वहीं इसे लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी अपना बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने बयान में क्या कहा…

कांग्रेस नेता ने क्या कहा है?

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि बहुत बेहतर जवाब दिए जाने की जरूरत है, ये तो बहुत कम है। हमारे बलों ने वही किया जो भारत सरकार ने उन्हें करने के लिए कहा था, लेकिन सवाल फिर से उठता है। क्या हर एक आतंकवादी मारा गया? क्या एक और पहलगाम नहीं होगा? पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों की बची हुई जमीन को खत्म कर दिया जाएगा, अगर ऐसा हुआ है, तो ये अच्छा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें