Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनका रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी राजीव गांधी मितान सम्मेलन में पहुंचे। यहां उन्होंने दो हजार शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर सौंपा। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए। बिजली बिल हाफ, कर्जा माफ किया। वहीं, पीएम मोदी सिर्फ 2-3 अरबपतियों के लिए काम करते हैं।
राहुल गांधी ने सम्मेलन के जरिए पीएम मोदी से दो अहम सवाल किए। उन्होंने पूछा कि किसका पैसा भारत से जाकर अडानी की कंपनियों में वापस आया? यह अडानी का पैसा नहीं है। मोदी अडानी के घोटाले की जांच के आदेश क्यों नहीं दे रहे? कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि काला धन वापस आएगा, लेकिन उल्टा देश से बाहर धन जा रहा है।
राहुल गांधी ने और क्या-क्या कहा?
- राहुल गांधी ने कहा कि हर चुनाव से पहले बीजेपी एक नंबर पेश करती है। वे कहते हैं कि उन्हें 230-250 सीटें मिलेंगी। लेकिन कर्नाटक में हर गरीब व्यक्ति ने कांग्रेस को वोट दिया।
- आदिवासी देश के असली मालिक हैं। हम उनके अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी उनका अपमान करती है। उन्हें वनवासी कहती है। बीजेपी चाहती है कि आदिवासी जंगलों तक सीमित रहें, वे आगे न बढ़ने पाएं।
- बीजेपी सरकार मणिपुर में नफरत फैला रही है। भाजपा जहां-जहां नफरत फैलाएगी, कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां जाकर प्यार बांटेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में भी हमने लोगों को जोड़ने का काम किया था।
- हम किसान-मजदूरों के लिए काम करते हैं। वे सिर्फ दो-चार अरबपतियों के लिए काम करते हैं। हम छोटे उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं।
- छत्तीसगढ़ में हजारों बिजनेस सेंटर खुलेंगे। छत्तीसगढ़ के उत्पाद पूरी दुनिया में पहुंचे, लेकिन जीएसटी और नोटबंदी ने उद्योग को खत्म कर दिया।
यह भी पढ़ें: Watch Video: बंदूक देख बौराया घायल भीमा हाथी, रेंजर को जंगल में कुचलकर मार डाला
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
38 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
40 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
52 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines