Priyanka Gandhi Visit Telangana: कर्नाटक चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कमान संभाली। जब चुनाव प्रचार खत्म हुआ तो वे बिना किसी ब्रेक के तेलंगाना पहुंचीं, जहां उन्होंने युवा संघर्ष रैली को संबोधित किया। सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन उम्मीदों और सपनों के साथ तेलंगाना की स्थापना हुई थी, वो पूरी नहीं हो सके।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप मुझे कहते हैं कि मैं नई इंदिरा अम्मा हूं, ये हल्की बात नहीं है। मुझे जिम्मेदारियों का एहसास का होता है। क्योंकि आप उस महिला को याद कर रहे हैं, जो 40 साल पहले शहीद हो गईं। 1984 में और आज हम 2023 में हैं। आप अभी भी उसी श्रद्धा से याद कर रहे हैं। वे एक ईमानदार नेता थीं। आप आशा रखते हैं कि उनकी तरह कोई आप की मदद करे। मुझे जिम्मेदारी का एहसास होता है कि जब आपके सामने खड़ी होती हूं तो झूठे वादे न करूं। इस प्रदेश को बनाने में इंदिरा गांधी का अहम योगदान था। वे आजीवन इस प्रदेश के लिए समर्पित रहीं।
ढाई लाख किसानों पर कर्ज, युवाओं को नहीं मिली नौकरी
प्रियंका गांधी ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार पर किसानों और युवाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने कर्जमाफी का वादा किया था। लेकिन आज भी ढाई लाख किसानों पर कर्ज है, रोजाना लगभग 3 किसान आत्महत्या करते हैं। केसीआर जी ने कहा था कि हर घर में एक नौकरी मिलेगी। आप लोगों को नौकरी मिली क्या? यहां के 40 लाख युवा बेरोजगार हैं। 2018 में इन्होंने कहा था कि हर महीने 3,000 बेरोजगारी भत्ता मिलेगा..मिला क्या? 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली है लेकिन भरे नहीं गए।
बीआरएस ने प्रदेश को समझा अपनी जागीर
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीआरएस को लगता है कि यह प्रदेश उनकी जागीर है। आज यहां स्थिति यह है कि तेलंगाना में सिर्फ सत्ताधारी पार्टी (बीआरएस) के लोगों को पानी मिल रहा है। सारा पैसा उनके पास जा रहा है और यहां के युवाओं के लिए जो नौकरियां होनी चाहिए वो नेताओं के परिवार के पास पा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukrain War: ‘जैसे नाजीवाद हारा, वैसे ही रूस भी हार जाएगा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ली शपथ
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
43 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
5 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
5 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
8 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
9 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines