Congress leader Navjot Sidhu on blasts AAP CM Kejriwal: कांग्रेस के नेता और पंजाब के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आम पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। सिद्धू ने पटियाला आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई उत्पाद शुल्क नीति को इसके कार्यान्वयन के तीन महीने के भीतर वापस लेना पड़ा, जिससे “स्पष्ट होता है कि कुछ गड़बड़ है। बता दें कि उनका ये बयान ऐसे में समय आया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले में पूछताछ के संबंध में अरविंद केजरीवाल को तलब किया है लेकिन वो गए नहीं।
सिद्धू ने तंज कर कहा- ‘चोरी ऊपर से सीना जोरी’
कांग्रेस नेता ने कहा कि वे यह कहकर सत्ता में आए थे कि वे कॉलेजों, स्कूलों या धार्मिक स्थानों के पास शराब नहीं बेचेंगे। जब दिल्ली में यह आबकारी नीति आई, तो लगभग 2.5 से 3 महीने तक प्रभावी रही और इसे 2.5-3 महीने बाद वापस लेना पड़ा। उन्होंने आगे तंज करते हुए कहा कि जब किसी कार को वापस लिया जाता है, तो ऐसा उसकी खराबी के कारण होता है। अगर यह जनहित में था तो इसे वापस क्यों ली गई? यही नीति पंजाब में लागू की गई है और अभी तक वापस नहीं ली गई है। सिद्धू ने आप पार्टी की नीति को लेकर कहा कि चोरी ऊपर से सीना जोरी।
ये भी पढ़िए: अरविंद केजरीवाल, महुआ मोइत्रा को आज करना होगा जांच का सामना: भाजपा सांसद बोले- दोनों 2 नंबरी
ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं हुए CM केजरीवाल
बता दें कि सीएम केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन वह नहीं गए। उन्होंने इस संबंध में एजेंसी को पत्र लिखकर उन्हें तलब करने वाले नोटिस को वापस लेने की मांग की और दावा किया कि यह अवैध और राजनीति से प्रेरित है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी नजदीकी तारीख के लिए नए समन जारी कर सकती है। बता दें कि शराब नीति के मामले आप पार्टी के पूर्व शिक्षा मंत्री और सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।
ये भी पढ़िए: समन वापस लेने के लिए केजरीवाल ने ED को लिखी चिट्ठी; पढ़ें, दिल्ली के CM ने क्या-क्या लिखा?
संबंधित खबरें
'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
25 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
2 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines