हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'PM हैरान...BJP मुश्किल में...' जयराम रमेश बोले- हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश

Jairam Ramesh Slams PM Modi: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा पहले चरण के मतदान के बाद से हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते पीएम मोदी.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान में पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाकर कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है। पीएम मोदी अपने चुनावी भाषणों में ओबीसी आरक्षण, संपत्ति का बंटवारा, विरासत पर टैक्स, मंगलसूत्र समेत कई मुद्दे उठाकर कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। इससे संभलने के लिए और जनता में गलत परसेप्शन ना बनें इसके लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा मुश्किल में है और पीएम हैरान हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के बाद से वह पूरे एजेंडे को एक अलग दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए जो हमारे घोषणापत्र में नहीं हैं। वह अपनी चुनावी रैलियों के दौरान हमारे घोषणा पत्र का प्रचार कर रहे हैं। भले ही ये प्रचार गलत है, झूठ पर आधारित है, फिर भी ये पहली बार है कि पीएम विपक्ष के घोषणा पत्र का प्रचार कर रहे हैं।

जयराम रमेश ने आगे कहा कि हमारे 50 पेज के घोषणापत्र में एक भी ऐसा शब्द नहीं है जो संपत्ति के वितरण की बात करता है। वहीं इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में इसका कोई जिक्र नहीं है। ये हमारा एजेंडा नहीं है। 1985 में हमारी सरकार के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इनहेरिटेंस टैक्स खत्म कर दिया था। हमनें कभी भी इनहेरिटेंस टैक्स का जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola