के जे श्रीवत्सन, जयपुर: जयपुर के अल्बर्ट हॉल का नाम जल्द ही बदल सकता है। इसको लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संकेत दिए हैं। कांग्रेस नेता गुरुवार को कहा कि अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति हुआ करते थे और उनके नाम पर आज 2022 में एक हॉल होना मैं समझता हूं गलत है।
दरअसल, जयराम रमेश आज दौसा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा का प्रोग्रम बताते हुए उन्होंने कहा कल राहुल गांधी की 4 बजे जयपुर प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इसके बाद शाम को 7:30 बजे अल्बर्ट हॉल में “भारत जोड़ो संगीत यात्रा” कार्यक्रम है।
अचानक जयराम रमेश के मुंह से निकल पड़ा कि जब उन्हें बताया गया कि अल्बर्ट हॉल में यह कार्यक्रम रखा गया है, तो वे चौक गए थे ,क्योंकि अल्बर्ट नाम क्वीन विक्टोरिया के पति का था और उस नाम को आज तक बरकरार रखने का यहां कोई तुक नहीं बैठता है। ऐसे में उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से अल्बर्ट हॉल का नाम बदलने की मांग की है।
इसी के साथ उन्होंने जयपुर में बने पीसीसी वाररूम के नाम को लेकर भी मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पीसीसी वार रूम में क्यों रखी गई है। उसे पीसीसी दफ्तर कहना चाहिए,क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद वार नहीं, बल्कि नफरत को दूर करके भाईचारा बढ़ाना है।
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
58 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines