Congress Jabs On Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा पर उनकी पत्नी को कथित तौर मिली 10 करोड़ की सब्सिडी को लेकर तीखा हमला बोला। हालांकि असम सीएम ने इन आरोपों का खंडन किया कि उनकी पत्नी की कंपनी को जमीन खरीदने के लिए केंद्र सरकार से क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी मिली थी। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की वेबसाइट पर रिनिकी भुइयां सरमा की कंपनी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के हिस्से के रूप में 10 करोड़ मिलते हुए दिखाया गया है।
सरमा ने कांग्रेस के दावों का किया खंडन
सरमा ने दावे का खंडन करते हुए कहा कि न तो मेरी पत्नी और न ही जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उसे भारत सरकार से कभी कोई वित्तीय सब्सिडी मिली है। स्पष्टीकरण से असंतुष्ट गोगोई ने कहा कि मंत्रालय की वेबसाइट पर रिनिकी भुइयां सरमा का नाम और वह जिस कंपनी से जुड़ी हैं, उसका नाम स्पष्ट रूप से दिखता है। कांग्रेस नेता ने वेबसाइट का एक लिंक भी पोस्ट किया, जिसमें कथित तौर पर उन कंपनियों और प्रमोटरों की सूची दिखाई गई है, जिन्हें 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है।
मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए फिर से पोस्ट किया कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ फिर से दोहराना चाहेंगे कि उनकी पत्नी और जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं। उन्होंने केंद्र से कोई सब्सिडी नहीं ली है। हालांकि, सरमा ने मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेज पर टिप्पणी करने से परहेज किया।
गौरव गोगोई ने लगाया था ये आरोप
गोगोई का आरोप रविवार को एक वेबसाइट पर प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट पर आधारित था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भुइयां की कंपनी ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट’, जिसमें उनकी बहुमत हिस्सेदारी है, ने सरमा के कार्यभार संभालने के नौ महीने बाद फरवरी 2022 में कालियाबोर मौजा (जो गोगोई के निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है) में लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी।
खेती की जमीन को इंड्रस्ट्रियल लैंड में बदला गया
रिपोर्ट में आगे आरोप लगाया गया कि कृषि भूखंड को कुछ ही महीनों में औद्योगिक भूमि में बदल दिया गया और प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए प्रधान मंत्री किसान सम्पदा योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन किया और उसके लिए, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी। पिछले साल 10 नवंबर को कंपनी को 10 करोड़ रुपए मिले।
पवन खेड़ा बोले- क्या आप भेजेंगे पुलिस?
कांग्रेस मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कथित सूची और विकिमीडिया के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें सरमा की पत्नी को प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में दिखाया गया है। खेड़ा ने लिखा कि प्रिय हिमंता बिस्वा… क्या आप अब भी इनकार करेंगे? खेड़ा, जिन्हें फरवरी में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था, उन्होंने लिखा कि उस मामले में, क्या आप खाद्य प्रसंस्करण मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए असम पुलिस भेजेंगे?
VIDEO में देखिए कांग्रेस ने क्या दिए सबूत?
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के PM ऋषि सुनक ने CM शिंदे से पूछा How Is UT, जानिए क्या है पूरा किस्सा?
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
2 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
3 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
3 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
3 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
5 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
5 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines