Congress On Himanta Sarma: संयुक्त विपक्ष में शामिल कांग्रेस की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार किया गया है। हिमंत सरमा ने संयुक्त विपक्ष के गठबंधन के नए नाम ‘INDIA‘ को लेकर कटाक्ष किया था और कहा था कि ब्रिटिशों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा था। अब कांग्रेस की ओर से पलटवार कर सरमा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके पसंदीदा ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन समेत शुरू की गई विभिन्न पहलों की याद दिलाई।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हिमंत सरमा के नए बॉस पीएम मोदी ने हमें स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया दिए हैं। उन्होंने (मोदी ने) विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ‘टीम इंडिया‘ के रूप में मिलकर काम करने को कहा है। उन्होंने जनता से भी इंडिया के लिए वोट की अपील की।
कांग्रेस नेता ने कहा, “लेकिन जब 26 राजनीतिक दल अपने गठन को इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक, समावेशी गठबंधन) कहते हैं, तो वह (सरमा) भड़क जाते हैं और कहते हैं कि INDIA शब्द का उपयोग ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ को दर्शाता है! उन्हें यह बात अपने बॉस को बतानी चाहिए।”
और पढ़िए – क्या समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव, किसकी बढ़ेगी टेंशन?
जयराम रमेश ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो भी शेयर किया
जयराम रमेश ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे मतदाताओं से इंडिया के लिए वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
सुप्रिया श्रीनेत ने भी हिमंत सरमा पर पलटवार किया
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी हिमंत सरमा के सोशल मीडिया पोस्ट की आलोचना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हिमंत, एक बेहतर ट्वीट राइटर खोजें। यह आपको मूर्ख दिखाता है। ऐसा लगता है कि आपकी लड़ाई आपके ट्विटर बायो पर आपके भौगोलिक स्थान से शुरू होती है?
हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा था?
सरमा ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि हमें औपनिवेशिक विरासतों से खुद को मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे। हिमंत सरमा का ये पोस्ट विपक्ष की ओर से बेंगलुरु में हुई बैठक में गठबंधन के लिए नया नाम INDIA (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) रखने के कुछ घंटों बाद सामने आया।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
55 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
2 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
5 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines