Haath se Haath Jodo: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस आज से अपनी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने अभियान के लिए लोगो का अनावरण किया और अभियान के दौरान घर-घर वितरण के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आठ पन्नों का आरोप पत्र जारी किया।
तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान को पहले चरण में गांव और ब्लॉक स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर पर और तीसरे चरण में राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य 10 लाख चुनावी मतदान केंद्रों, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और 6 लाख गांवों तक पहुंचना है।
और पढ़िए – कोलकाता राजभवन में हाथे खोरी कार्यक्रम का आयोजन क्यों करवा रही ममता सरकार, जानें…
30 जनवरी को खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा कि 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो रही है, इसका मतलब यह नहीं है कि काम खत्म हो गया है। उसके बाद भी यात्रा का मकसद जारी रहेगा। इसी के सिलसिले में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के संदेश को देश के 6 लाख गांवों तक पहुंचाएंगे।
और पढ़िए – कर्तव्यपथ पर दिखी भारतीय सेना की ताकत; अर्जुन टैंक के अलावा हेलिना और ब्रम्होस का हुआ प्रदर्शन
खेड़ा ने कहा, “कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए आरोप पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों ने राहुल गांधी को जो बताया है, उसका सार है।” पार्टी के अनुसार, अभियान का चरम बिंदु तब होगा जब एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी प्रत्येक राज्य की राजधानियों में महिला पदयात्रा करेंगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
1 hr agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
3 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
5 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoLIVE: युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड, रैली में नहीं लिया था हिस्सा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines