Congress West Bengal Lok Sabha Seats Adhir Ranjan Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी दलों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इंडिया गठबंधन में भले ही अभी सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस बीच कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी को अपने ‘मन की बात’ बता दी है।
दरअसल, अधीर रंजन ने राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की मनपसंद सीटों के बारे में जानकारी दी है। इस बारे में अधीर रंजन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को औपचारिक चिट्ठी सौंपेंगे।
मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, बहरमपुर, जंगीपुर, रायगंज और बशीरहाट
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बंगाल की 6 लोकसभा सीटों पर दावा ठोका है। ये सीटें मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, बहरमपुर, जंगीपुर, रायगंज और बशीरहाट हैं। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 18 और टीएमसी ने 22 सीटों पर कब्जा जमाया था। जबकि कांग्रेस महज 2 सीटों में सिमट गई थी। मालदा दक्षिण सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।
सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति साफ नहीं
कहा जा रहा है कि अभी विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है, जबकि कई बार गठबंधन में फूट की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस ने बिहार में 10-12, यूपी में लगभग 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। फिलहाल इन सीटों के बारे में लिस्ट तैयार की जा रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस लगभग 290 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। यूपी में अमरोहा, सहारनपुर, लखनऊ, अमेठी और रायबरेली जैसी कांग्रेस की पसंदीदा सीट हैं।
कांग्रेस अपनी मजबूत सीटों पर खुद चुनाव लड़ना चाहती है। देखना होगा कि गठबंधन में शामिल दूसरी पार्टी किन सीटों को छोड़ने को तैयार होती हैं। गुरुवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ प्रभारी, महासचिव और प्रदेशाध्यक्षों की बड़ी मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में खड़गे के अलावा राहुल और सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगे।
TMC में अनबन के लिए बीजेपी जिम्मेदार
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बीच खटपट की खबरें भी सामने आई हैं। इस बारे में अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि ये सब भाजपा के कारण हो रहा है। दरअसल, टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने हाल ही में स्कूल भर्ती अनियमितताओं का मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कुछ नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इसके बाद से ही लगातार नेताओं के बीच अनबन की बातें सामने आ रही हैं।
इनपुट: मनोज पांडे, कोलकाता
ये भी पढ़ें: कौन हैं सीएम हेमंत सोरेन के सिपहसालार? जिनके ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, झारखंड में सियासी उथल पुथल
संबंधित खबरें
4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
14 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines