Lok Sabha Election 2024 : देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला है। इसे लेकर दोनों गठबंधन के सहयोगी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर एक मेनिफिस्टो कमेटी बना दी है, जो घोषणापत्र तैयार करेगी। आइये जानते हैं कि इस कमेटी के अध्यक्ष कौन हैं और इसमें कितने मेंबर शामिल किए गए हैं।
कांग्रेस ने आम चुनाव 2024 को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया है। इस समिति में कुछ 16 सदस्य बनाए गए हैं। पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में यह कमेटी काम करेगी, जबकि कमेटी के संयोजन टीएस सिंह देव बनाए गए हैं। इसमें कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और प्रियंका गांधी को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर घोषणापत्र बनाने पर कार्य करेगी। इस घोषणापत्र में क्या शामिल करना है और क्या नहीं? इसका भी फैसला यही कमेटी करेगी।
यह भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय! जानें कांग्रेस को कितनी मिल सकती हैं सीटें
ये सदस्य हुए शामिल
कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी में एक अध्यक्ष और संयोजन के अलावा 14 सदस्य भी शामिल किए गए हैं। सदस्य के तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, शशि थरूर, आनंद शर्मा, गईखंगम गंगमई, गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू, ओमकार सिंह मरकान, रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवाणी, गुरदीप सप्पल शामिल किए गए हैं।
इंडिया गठबंधन के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
आपको बता दें कि पिछले दिनों लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक हुई थी। इस मीटिंग में आम चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग, मजबूत रणनीति समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। इसके बाद सभी सहयोगी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने इस बार इंडिया गठबंधन के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines