LPG के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 51 रुपये की कमी की गई है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तेल विपणन कंपनियों ने यह बदलाव किया है। बताया गया है कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के ही रेट घटाए गए हैं। बाकी सभी सिलेंडरों पर रेट पहले के ही तरह होंगे। 1 सितंबर से नए रेट लागू कर दिए जाएंगे।
तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये की कटौती की गई है, जो कल से यानी 1 सितंबर से प्रभावी होगा। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1 सितंबर से 1580 रुपये होगी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
लगातार कम हो रही हैं कीमतें
अगर सिर्फ मार्च महीने को छोड़ दें, तो 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1 जनवरी 2025 से लगातार कम हो रही हैं। 1 जनवरी 2025 को इसमें 14.50 रुपये की कमी की गई थी। इसके बाद फरवरी 2025 में 7 रुपये की कमी की गई थी। फिर अब दोबारा 51.50 रुपये की कटौती की गई है। माना जा रहा है कि सरकार आने वाले महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में और कटौती कर सकती है।
ये भी पढ़ें: सावधान: लैंडस्लाइड, बादल फटने में बीता अगस्त, सितंबर में भी नहीं मिलेगी राहत, कैसा रहेगा मौसम?
कनेक्शनों में हुई वृद्धि
पिछले करीब 10 साल में घरेलू LPG कनेक्शनों की संख्या दोगुनी हो गई है। अप्रैल 2025 तक इनकी संख्या लगभग 33 करोड़ तक पहुंच जाएगी। यह दर्शाता है कि भारतीय परिवारों के दैनिक जीवन में रसोई गैस कितनी महत्वपूर्ण हो गई है। सरकार ने घरेलू LPG कनेक्शनों की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान कर दिया। यही वजह है कि ज्यादा लोग LPG कनेक्शन ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, सभी बुकिंग स्थगित, ऐसे मिलेगा रिफंड
कारोबारियों को मिलेगी राहत
बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही कमी से छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और खाने-पीने के कारोबारियों को फायदा होगा। ईंधन की लागत में कमी का उनके मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन उम्मीद है कि अगर वैश्विक बाजार में रसोई गैस की कीमतें स्थिर रहीं, तो घरेलू सिलेंडर में भी राहत मिल सकती है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
15 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines