दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है। विस्फोटक के लिए प्रयोग किया गया कोड वर्ड मिला है। आतंकी विस्फोटक के लिए ‘शिपमेंट और पैकेज’ कोड वर्ड प्रयोग करते थे। इसका खुलासा फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल की डायरी से हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक आतंकी विदेशी हैंडलर्स से एन्क्रिप्टेड रूट माध्यम से बात करते थे और इन्हें इन्ही पर इनको आदेश मिलते थे। अमोनियम नाइट्रेट, ऑक्साइड, फ्यूल ऑयल से जो ये विस्फोटक तैयार करते थे, इनको कोड वर्ड में लिखा करते थे। आतंकी डॉक्टर विस्फोटक को शिपमेंट और पैकेज लिखा करते थे।
बता दें कि सुरक्षा एजेंसी के हाथ डॉ. उमर और डॉ मुजम्मिल की डायरी लगी है। इससे अब दिल्ली धमाका के कई सवालों के जवाब मिलने की संभावना है। यह डायरी मंगलवार और बुधवार को अलफलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस के अंदर डॉक्टर उमर के रूम नंबर चार और मुजम्मिल के रूम नंबर 13 से मिली है। इसके अलावा पुलिस को एक डायरी मुजम्मिल के उस कमरे से भी मिली है जहां से पुलिस ने धौज में 360 किलो विस्फोटक बरामद किया था और यह अलफलाह यूनिवर्सिटी से महज 300 मीटर की दूरी पर है।
यह भी पढ़ें: धमाका करने वाला जैश-ए-मोहम्मद संगठन क्या है? जम्मू-कश्मीर से दिल्ली ब्लास्ट तक कैसे जुड़े इसके तार
मिली डायरी और नोटबुक में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया है ,जिनका रेफरेंस 8 से 12 नवंबर के तौर पर भी आ रहा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि डायरी के अंदर ऑपरेशन शब्द का कई बार इस्तेमाल किया गया है ।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, आतंकी उमर ही ड्राइव कर रहा था ब्लास्ट हुई i20 कार को, DNA टेस्ट से पुष्टि
मामले को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अब लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। अगले आदेश तक यह मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। इसके अलावा बाकी सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से चालू रहेंगे। वहीं लाल किला परिसर को भी फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
25 mins agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
4 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines