PM Narendra Modi Statement UCC : महराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के बाद अब ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नया बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का जिक्र करते हुए एक नया नारा ‘एक हैं तो सेफ हैं’ दिया।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता और यूसीसी की जोरदार वकालत की। उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों को ‘अर्बन नक्सलियों के नए मॉडल’ से सावधान रहने की जरूरत है, जिनका एकमात्र एजेंडा अराजकता फैलाना और देश को अस्थिर करना है। उन्होंने कहा कि आंतरिक और बाहरी ताकतें देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को देखते हुए भारत की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने गुजरात के कच्छ में मनाई जवानों के साथ दिवाली, हाथों से खिलाई मिठाई
पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के कुछ दिनों बाद जिसका आरएसएस ने समर्थन किया था। अब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अर्बन नक्सली ग्रुप… ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की भावना को कुछ नकारात्मक रूप में बदल देते हैं। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि देश के अंदर और बाहर की ताकतें अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : Gujarat में PM मोदी ने मनाया एकता दिवस, केवड़िया को मिली करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात
नए शासन मॉडल में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं : PM
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में नए शासन मॉडल ने भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है। भारत आज एक राष्ट्र, एक नागरिक संहिता, यानी धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की ओर भी बढ़ रहा है। इससे भेदभाव को खत्म करने और राष्ट्र की प्रगति में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि देश को विभाजनकारी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है, जो जाति के आधार पर समाज में दरार पैदा करने और देश की एकता को खतरा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines