हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ममता बनर्जी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, सिर पर लगी चोट

CM Mamata Banerjee Accident : पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में वह जख्मी हो गई हैं।

विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी। (File Photo)

CM Mamata Banerjee Accident : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। उनके काफिले के सामने अचानक से एक कार आ गई। इस पर ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक मारी तो ममता बनर्जी के सिर पर गंभीर चोट लग गई है।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार को सड़क के रास्ते बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री की गाड़ी काफिला के साथ चल रही थी। रास्ते में उनके काफिले के सामने एक दूसरी गाड़ी आ गई। इस पर ड्राइवर ने अचानक से गाड़ी को रोकने की कोशिश की, जिससे ममता के सिर पर चोट लग गई है।

यह भी पढ़ें : I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से Mamata Banerjee का किनारा

घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा

यह भी खबर है कि पहले ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर से कोलकाता लौटने वाली थीं, लेकिन घने कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से उन्होंने सड़क मार्ग से लौटने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते ही ममता बनर्जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।

अस्पताल नहीं, मैं घर जा रही हूं : ममता

एक्सीडेंट को लेकर सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि मुझे बुखार आ रहा है और ठंड भी लग रही है। एक गाड़ी अचानक से मेरी कार के सामने आ गई। वह कार स्पीड में थी। हैंड ब्रेक लगाने की वजह से मैं बच गई और मुझे सिर पर चोट लग गई। पुलिस अपना काम कर रही है। मैं अस्पताल नहीं जाऊंगा। मुझे ठंड लग रही है और मैं घर जा रही हूं।

बर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग करने गई थीं ममता

ममता बनर्जी बर्धमान जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के लिए गई थीं। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2023 के जून महीने में भी सफर के दौरान ममता बनर्जी घायल हुई थीं। ममता के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें