Himachal Pradesh-Uttarakhand Cloudburst : देश में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश जानलेवा साबित हो रही है तो कई प्रदेश में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। केरल के वायनाड के बाद जहां हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भूस्खलन हुआ, जिसमें कई तीर्थयात्री फंसे हुए हैं तो वहीं कई जिलों में बादल फटा गया, जिसमें कई लोग बह गए। इस बीच आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 10 वीडियो में देखें तबाही का खौफनाक मंजर।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में 4 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। किन्नौर, सिरमौर और लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जनपदों में जमकर बादल बरसेंगे और उसके बाद 7-8 अगस्त को तेज आंधी के साथ बारिश होगी। अबतक हुई बारिश और लैंडस्लाइड से 115 सड़कें बंद हैं, जबकि 225 ट्रांसफार्मर खराब हैं। कुल्लू, मंडी और रामपुर में बादल फटने से अबतक 53 लोग लापता हैं और 60 से अधिक घर ढह गए हैं।
उत्तराखंड में भी मचा हाहाकार
उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भारी बारिश हो रही है, जिससे अबतक 16 लोगों की जान जा चुकी है। लैंडस्लाइड और बादल फटने से केदारनाथ मार्ग पर हजारों तीर्थयात्री फंस गए। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच आईएमडी ने उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
जानें अबतक कितने लोगों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश में अबतक 6 और उत्तराखंड में 16 लोगों की जान चुकी है। एनडीआरएफ, सेना समेत जिला प्रशासन की टीमें दोनों राज्यों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पहाड़ी इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। इस बीच दोनों प्रदेश से बारिश, लैंडस्लाइड से मची तबाही को लेकर कई वीडियो सामने आ रहे हैं। पानी के बहाव में इंसान के साथ बड़ी गाड़ियां भी बह जा रही हैं।
रामपुर में 35 लोग लापता
हिमाचल के रामपुर में 35 इंसानी जिंदगियां लापता हो गईं। तीन दिन से प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक हाथ खाली है। सतलुज नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे कई किलोमीटर तबाही की निशानियां फैली हैं।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines