चीफ जस्टिस संजीव खन्ना आज रिटायर हो रहे हैं। CJI संजीव खन्ना कार्यकाल मात्र 6 महीने का रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कोई ऐसी टिप्पणी नहीं की, जोकि चर्चा का विषय बने। चीफ जस्टिस खन्ना अपने पूर्ववर्ती चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ बिल्कुल अलग थे। चंद्रचूड़ जहां खुलकर अपने विचारों को रखने के लिए जाने जाते थे तो वहीं दूसरी ओर संजीव खन्ना अपने फैसलों के इतर कहीं पर भी अपनी राय नहीं रखते थे। जस्टिस खन्ना ने अपने छोटे से कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए। आइये जानते हैं उनके कार्यकाल के बड़े फैसले-
1.जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि जब तक प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई नहीं हो जाती तब तक मंदिर-मस्जिद से जुड़ी कोई नई याचिका कोर्ट में दाखिल नहीं होगी।
2.वक्फ संशोधन कानून के दो विवादास्पद प्रावधानों पर जस्टिस खन्ना ने अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था। फिलहाल किसी भी वक्फ संपत्ति को डिनोटिफाई नहीं किया जाएगा। साथ ही वक्फ काउंसिल में अभी कोई नई नियुक्ति नहीं होगी।
3.जज वर्मा कैश कांड के बाद सीजेआई संजीव खन्ना ने 1 अप्रैल 2025 को फुल कोर्ट बैठक की। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों को संपत्ति का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने का प्रस्ताव पारित करवाया।
4.वहीं जजों की नियुक्ति में भाई-भतीजावाद का आरोप लगने के बाद सीजेआई खन्ना ने बिना बोले कॉलेजियम की ओर से केंद्र को की गई सिफारिशों को सार्वजनिक कर दिया।
5.दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर जले हुए कैश की बरामदगी मामले में भी उन्होंने बेहद सख्त और पारदर्शी रवैया अपनाया। उन्होंने मामले से जुड़े सभी तथ्य सार्वजनिक कर दिए थे। वहीं जज का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया था। इसके साथ ही जांच पूरी होने तक उनके कोर्ट जाने पर भी रोक लगा दी थी।
6.इसके अलावा सीजेआई संजीव खन्ना को ईवीएम की शुचिता बरकरार रखने, इलेक्ट्रॉनिक बॉन्ड को गैर-संवैधानिक करार देने और 370 को बरकरार रखने को लेकर भी फैसला सुनाया था।
ये भी पढ़ेंः बहादुर जवानों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सुबह-सुबह पहुंचे आदमपुर एयरबेस
जस्टिस बीआर गवई बनेंगे नए सीजेआई
सीजेआई संजीव खन्ना को 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट का जस्टिस बनाया गया था। इसके बाद वे 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। सीजेआई खन्ना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की थी। गौरतलब है कि सीजेआई संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एचआर खन्ना के भतीजे हैं। बता दें कि सीजेआई संजीव खन्ना के रिटायर होने के बाद 14 मई को जस्टिस बीआर गवई नए चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
10 mins agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
26 mins ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines