भारत के पूर्व न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ द्वारा समय पर सरकारी आवास न खाली किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को इस संबंध में पत्र जारी करना पड़ा था। हालांकि, पूर्व CJI ने कहा था कि वह जल्द ही आवास खाली कर देंगे। इसी बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने गुरुवार को कहा कि वह अपना घर समय से पहले ही खाली कर देंगे।
मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने कहा कि वह नवंबर में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें अच्छा घर मिलने की संभावना नहीं है। फिर भी, वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आधिकारिक आवास खाली कर देंगे। बता दें कि यह बात CJI गवई ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया के रिटायरमेंट पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CJI गवई ने कहा, “मैं जस्टिस धूलिया को तब से जानता हूं जब वे सुप्रीम कोर्ट आए थे। वे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति हैं और उन्होंने अपना करियर न्यायपालिका को समर्पित कर दिया है। हम न्यायपालिका में उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।” CJI ने कहा कि वे उन न्यायाधीशों में से एक होंगे जो रिटायर होने के तुरंत बाद अपना आवास खाली कर देंगे।
CJI गवई ने कहा कि यह दुर्लभ है कि रिटायर होने के तुरंत बाद लोग आवास खाली कर दें। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा करने की स्थिति में हूं, क्योंकि 24 नवंबर तक मुझे सही घर ढूंढने का समय नहीं मिलेगा, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि नियमों के अनुसार जो भी समय मिलेगा, मैं उससे पहले ही वहां शिफ्ट हो जाऊंगा।”
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा को मिला बड़ा झटका, खारिज हुई याचिका
CJI गवई के इस बयान को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ पर एक कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व CJI डी. वाई. चंद्रचूड़ 8 नवंबर 2024 को रिटायर हुए थे, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी वह अपने आधिकारिक आवास से शिफ्ट नहीं हुए थे। इसके बाद 1 जुलाई को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने औपचारिक रूप से पत्र लिखकर आवास को तुरंत खाली करने के लिए कहा था।
इस पर पूर्व CJI डी. वाई. चंद्रचूड़ की सफाई भी आई थी। उन्होंने कहा था कि 31 मई तक आवास में रहने की विशेष अनुमति ली थी। उनका कहना था कि उन्हें दुर्लभ बीमारी से पीड़ित अपनी दो बेटियों की विशेष आवश्यकताओं को देखते हुए आवास की तलाश थी, जो मिल नहीं पा रहा था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि उनके घर का काम चल रहा है, और वह जल्द ही शिफ्ट हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
29 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
9 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines