हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब इस रोल में भी दिखेंगे CISF के जवान, देश के 113 शहरों में दी गई ट्रेनिंग

देश की सुरक्षा में अब पारा मिलेट्री फोर्स को भी नए रंग रुप में ढाला जा रहा है। यानी पारंपरिक सुरक्षा के मापडंड से ऊपर उठ कर नई तकनीक पर ज्यादा से ज्यादा जोर दिया जा रहा है। देशभर के एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा CISF के जवान करते हैं।

विज्ञापन
अब इस रोल में दिखेंगे CISF के जवान

देशभर के एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा CISF (Central Industrial Security Force) के जवान करते हैं। अब इन जगहों पर आग लगने की घटना को भी यही जवान काबू कर सकेंगे। इसे लेकर CISF के प्रतिष्ठित फायर सर्विस ट्रेनिग संस्थान ने 11 प्रशिक्षण बैच का आयोजन किया था। जिसमें 113 शहरों के 274 फायर कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है।

106 जवान संभालेंगे जिम्मदारी

देश की सुरक्षा में अब पारा मिलेट्री फोर्स को भी नए रंग रुप में ढाला जा रहा है। यानी पारंपरिक सुरक्षा के मापडंड से ऊपर उठ कर नई तकनीक पर ज्यादा से ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसकी नई तकनीक का परिणाम फायर का सिलेबस है। साल 2023 में CISF की तरफ से एक प्रपोजल गृह मंत्रालय को दिया गया था कि वे फायर सेफ्टी सिलेबस को लेकर एक ट्रेनिग कैंप चलाना चाहते हैं जिससे की वे अपने जवान और अधिकारियों को विशेष परिक्षण दे सके। गृह मंत्रालय से अप्रूवल मिलने के बाद इसकी ट्रेनिंग 5 बैच के साथ शुरू की गई। इस बैच में 10 राज्यों में 46 शहरों के 106 प्रतिभागियों को इससे जुड़ने का सुनहरा मौका मिला। अब पांचवां प्रशिक्षण सत्र आगामी 25 अगस्त, 2025 को शुरू होगा।

380 फायर कर्मियों को किया ट्रेंड

बता दें कि 4 ट्रेनिग कैंप को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सीआईएसएफ प्रवक्ता सरोज भूपेंद्र के मुताबिक अब तक 380 फायर कर्मियों के बेहतर तरीके से ट्रेंड किया जा चूका है। ये कर्मी देश के अलग-अलग राज्यों से आते है। सीआईएसएफ प्रवक्ता सरोज भूपेंद्र ने न्यूज 24 के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक समर्पित फायर विंग के साथ एकमात्र सीएपीएफ के रूप में, सीआईएसएफ अग्निशमन कर्मियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने और अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों के लिए एक सक्रिय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

लगातार हो रहे अपडेट

CISF (Central Industrial Security Force) प्रवक्ता सरोज भूपेंद्र ने कहा कि हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अग्नि सुरक्षा अनुसंधान और प्रथाओं में नवीनतम को प्रतिबिंबित करने के लिए लगातार अपडेट किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारे अग्निशामक न केवल समय पर आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए बल्कि रोकथाम के लिए भी सशक्त हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola