Chinnaswamy Stadium: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। आखिर पुलिस ने सुरक्षा के कैसे इंतजाम किए थे जो भगदड़ मच गई। कर्नाटक सरकार का दावा है कि स्टेडियम में करीब 5 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। सम्मान समारोह के लिए टीम वही मौजूद थी।
बारिश शुरू होते ही मच गई भगदड़
पुलिस अधिकारियों का अंदाजा था कि 32, से 35 हजार के बीच भीड़ इस स्टेडियम में आ सकती है। इसे देखते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवार के पास ही लोहे की जाली लगाई गई थी और लोग उसके अंदर से शॉर्टकट में स्टेडियम के अंदर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए वहां भगदड़ शुरू हो गई।
हादसे के बाद पहुंचे डीजीपी
इस हादसे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने DGP को स्टेडियम पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कुछ देर बाद डीजीपी भी मौके पर पहुंच गए। कई अन्य पुलिस अधिकारी स्टेडियम पहुंच भी चुके हैं और भीड़ को रोकने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के चलते मोबाइल नेटवर्क में भी दिक्कत आ रही है। पुलिस वॉकी-टॉकी के जरिए स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक मृतकों को लेकर पुष्टि नहीं की गई है।
भारी भीड़ की वजह से मची भगदड़
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है कि स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मची है। इस पूरे मामले पुलिस की कोई गलती नहीं हुई है। प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते यह हादसा हुआ है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines