जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करता है, तो वह दरअसल एक नहीं, बल्कि कई मोर्चों पर लड़ता है—जिसमें पाकिस्तान के पीछे खड़ा चीन और उसके साथ खड़ा तुर्की भी शामिल हैं। पाकिस्तान जिन हथियारों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करता है, वे अधिकतर चीन और तुर्की जैसे देशों से सप्लाई होते हैं। चीन की रणनीति साफ है—वह पाकिस्तान को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर भारत के खिलाफ अपनी चालें चल रहा है।
पाकिस्तान को तुर्की और चीन से मदद मिली
हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को न सिर्फ उसके ही घर में घुसकर करारा जवाब दिया, बल्कि ऐसे निशाने साधे कि भविष्य में वह कोई भी दुस्साहस करने से पहले कई बार सोचेगा। भारत की एयरस्ट्राइक और उसके बाद की कार्रवाई ने पाकिस्तानी आतंकियों और सैन्य ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचाया। इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान को पर्दे के पीछे से तुर्की और चीन की मदद मिल रही थी, लेकिन भारतीय बलों ने हर कदम पर उनकी चालबाजियों को नाकाम कर दिया।
पाकिस्तान ने भारतीय शहरों और सीमाई इलाकों में हमले की कोशिश की, लेकिन देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसकी हर हरकत को नाकाम कर दिया। खास बात यह रही कि इस बार पाकिस्तानी हमलों में तुर्की में बने असिसगार्ड सोंगार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इन ड्रोन को निगरानी और सटीक हमलों के लिए डिजाइन किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि ये ड्रोन तुर्की से पाकिस्तान पहुंचे थे, जिससे साफ है कि तुर्की हथियारों के जरिए पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष समर्थन दे रहा है।
हम किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार
साथ ही, चीन की भूमिका भी अब किसी से छुपी नहीं रही। भारत के खिलाफ हमलों में पाकिस्तान ने जिन हथियारों का इस्तेमाल किया, उनमें से अधिकांश चीन निर्मित थे—जैसे JF-17 और J-10CE फाइटर जेट, PL-15E मिसाइलें और HQ-9 डिफेंस सिस्टम। यह पहली बार था जब भारत के खिलाफ इन चीनी हथियारों को खुले तौर पर प्रयोग किया गया।
इन हालातों में यह जरूरी है कि भारत अपने सैन्य ढांचे को इन विदेशी हथियारों की काट के लिए और मजबूत बनाए। चीन और तुर्की जैसे देशों से मिल रही सैन्य मदद पाकिस्तान की क्षमताओं को बढ़ा सकती है, लेकिन भारत की जवाबी रणनीति ने साबित कर दिया कि हमारे बल किसी भी स्तर की चुनौती का सामना कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की झूठी कहानी का हुआ THE END, PIB ने दिखाया इस वायरल वीडियों का असली सच
चर्चा में रही अमेरिका की भूमिका
इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका की भूमिका भी चर्चा में रही। पाकिस्तान ने अमेरिका से तनाव कम कराने की गुहार लगाई, लेकिन भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी तीसरे पक्ष की दखल की कोई गुंजाइश नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत में साफ कहा कि भारत किसी भी हमले का जवाब मजबूती से देगा। ट्रंप की ओर से एक बार फिर मध्यस्थता का सुझाव सामने आया, लेकिन भारत ने दो टूक शब्दों में यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। भारत का रुख स्पष्ट है कश्मीर न तो विवाद है और न ही कोई मध्यस्थता का विषय।
ये भी पढ़ेंः India Pakistan Ceasfire: न फायरिंग, न ड्रोन-मिसाइल अटैक… जानें कश्मीर से गुजरात तक अब कैसे हालात?
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
52 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines