भारत और चीन के बीच अब दूरियां कम होती नजर आ रही हैं. करीब 5 साल बाद दोनों देश के बीच खटास कम होने लगी है. चीन के नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा बहाल किए जाने के बाद भारत में मौजूद चीनी दूतावास ने एक और बड़ा एलान किया है. भारत में तैनात चीनी राजदूत शू फेईहोंग ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर में भारत में चीनी दूतावास की ओर से ऑनलाइन वीजा प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
चीनी वीजा के लिए कैसे करें अप्लाई?
22 दिसंबर को ऑनलाइन वीज़ा एप्लिकेशन सिस्टम ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा. राजदूत शू फ़ेईहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आवेदक को इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरकर ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट है: visaforchina.cn/DEL3_EN/qianzh.
ऑफलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई
इस एलान के साथ ही चीनी वीजा एप्लिकेशन सर्विस सेंटर, नई दिल्ली का पता और संपर्क जानकारी भी साझा की गई है. सेंटर का वर्किंग टाइम सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा और संपर्क नंबर 91-9999036735 है. इसका पता है—कॉनकोर्स फ्लोर, शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली-110001. इससे पहले नवंबर में, विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि चीनी नागरिकों के लिए पर्यटन और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए वीजा व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जो साल 2020 से बंद थी.
ये भी पढ़ें – Indigo Flight Crisis: 7वें दिन भी जारी रहा इंडिगो संकट, 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, इंडिगो पर फूटा सरकार का गुस्सा
क्यों बढ़ी थी भारत-चीन के बीच दूरी?
दरअसल जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के जवानों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा पर रोक लगा दी गई थी. इस घटना ने भारत और चीन के रिश्तों में खटास बढ़ा दी थी. हालांकि, इसके बाद कई दौर की कूटनीतिक वार्ताओं और कमांडर स्तर की बैठकों के ज़रिए दोनों देशों ने तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाए. लगातार बातचीत और समझौतों से हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए हैं और अब दोनों पड़ोसी देश आगे बढ़ते हुए आपसी संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
नवंबर में शुरू किया वीजा देना
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नवंबर में मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि चीनी नागरिकों को पर्यटकों के लिए वीजा दिए जा रहे हैं और व्यावसायिक वीजा पहले से ही दिए जा रहे थे. अब सभी वीजा उपलब्ध हैं, टूरिज्म और बिजनेस आदि की वीजा व्यवस्था पूरी तरह से चालू है.
भारत ने नवंबर 2025 में दुनिया भर में चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीज़ा जारी करना आधिकारिक तौर पर फिर से शुरू कर दिया है. इससे पहले बिजनेस वीजा जारी किए जा रहे थे और ये प्रक्रिया अभी भी जारी है. साथ ही इससे पहले अक्टूबर 2025 में कई पहल की गई थी, जिसमें सीधी कमर्शियल उड़ानों को फिर से शुरू करना और कैलाश मानसरोवर यात्रा तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करना शामिल था.
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
4 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines