ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है। हालांकि सेनाएं अभी बॉर्डर पर तैनात है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश में चीन ने फिर हिमाकत की है। चीन ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदले हैं। भारत ने इसको लेकर चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने चीन की कोशिशों पर कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से सच्चाई नहीं बदल जाएगी।
अरुणाचल को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है चीन
भारत ने अरुणाचल प्रदेश के मामले में चीन को संदेश देते हुए कहा कि सच नहीं बदलने वाला है। यह राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीन द्वारा उसके नामों की घोषणा किए जाने के बाद यह टिप्पणी की है। चीन का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है।
भारत ने लगाई क्लास
इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने के व्यर्थ और बेतुके प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस तरह के प्रयासों को अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप स्पष्ट रूप से स्वीकार करते हैं। जायसवाल ने आगे कहा कि रचनात्मक नाम रखने से वास्तविकता नहीं बदलेगी। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई, काफिले में शामिल होगी बुलेटप्रुफ कार
चीन की हिमाकत
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन की इस हिमाकत पर विदेश मंत्रालय ने उसी अंदाज में जवाब दिया है जैसा कि भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को दिया था। इसके अलावा सीजफायर पर ट्रंप के दावों को भी भारत सिरे से खारिज करता रहा है।
ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर पर UP समेत कई राज्यों में BJP की तिरंगा यात्रा, CM योगी बोले- ‘छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं’
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
10 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
31 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines