हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चीन की 'गंदी' और शातिर चाल; लद्दाख में पैंगोंग लेक पर बना दिया ब्रिज, क्या है प्लानिंग!

China Bridge in Ladakh Latest Update: लद्दाख में पैंगोंग लेक पर चीन का ब्रिज बनकर पूरा हो गया है। सैटेलाइट की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ब्रिज और बंकर देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पड़ोसी देश की प्लानिंग क्या हो सकती है।

विज्ञापन
Ladakh Pangong Lake China Bridge

China Bridge on Ladakh Pangong Lake: भारत का पड़ोसी देश चीन लगातार शातिर चालें चल रहा है। गलवान में हुए टकराव के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख हैं। चीन उसके बाद से भारत के खिलाफ काम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। जैसे मालदीव के साथ एक मुद्दे पर भारत के रिश्ते खराब हुए तो चीन ने उसका फायदा उठाने की कोशिश भी की। बीते दिनों चीन ने अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों के नाम बदलकर उन्हें अपना बनाने की कोशिश की।

लद्दाख में भी चीन घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। बीते माह सैटेलाइट से कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें देखने को मिला की चीन पैंगोंग लेक के पास सड़क बना रहा है। सेना के बंकर भी बनाए गए हैं। अब सैटेलाइट से नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखने को मिला है कि चीन ने पैंगोग लेक पर ब्रिज बना दिया है। चीनी सेना के बंकर भी तैयार हैं। इस ब्रिज ने चीन के नापक मंसूबों को उजागर कर दिया है। भारतीय सेना और सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा भी शुरू हो गई है।

 

झील के ऊपर संकरे हिस्से में बना पुल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन पैंगोंग लेक पर ब्रिज बनाकर इलाके में अपनी सेना और हथियार पहुंचाने की कोशिश में है। वह लद्दाख में अपना विस्तार करने की कोशिश कर रहा है। ब्रिज लद्दाख के खुर्नाक इलाके में बनाया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में झील के संकरे हिस्से पर बनी सड़क देखी जा सकती है। यह सड़क लद्दाख के नॉर्थ और साउथ एरिया को जोड़ रही है।

विज्ञापन

सड़क ऐसे बनी है कि एक से दूसरी तरफ जाया जा सकता है। ऐसे में चीन अपनी आर्मी और हथियारों को साउथ एरिया में पहुंचाकर कोई ऑपरेशन अंजाम देने की तैयारी में लग रहा है, क्योंकि इस ब्रिज के बनने से चीन को अब लद्दाख के साउथ एरिया में पहुंचने के लिए 180 किलोमीटर का सफर तय करके घूमकर नहीं आना पड़ेगा। समय की पूरी बचत होगी।

यह भी पढ़ें: क्या सच में दुनिया खत्म होगी? नास्त्रेदमस की 5 डराने वाली भविष्यवाणियां, क्या कहते हैं भविष्यवक्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola