China on Lashkar-e-Tayyiba terrorist: चीन एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर आतंकवाद के मोर्चे पर बेनकाब हो गया है। चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी की लिस्ट में डालने के भारत-अमेरिका के प्रस्ताव पर यूनाइटेड नेशंस में वीटो लगाते हुए रोक लगा दिया है। साजिद मीर 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल था। अमेरिका ने साजिद मीर पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा हुआ है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ने आतंकियों को भेजकर मुंबई में हमला कराए थे।
चीन चौथी बार इंटरनेशनल लेवल पर बेनकाब
यह चौथी बार है जब चीन ने यूनाइटेड नेशंस में भारत-अमेरिका के साझा प्रस्ताव में अपनी टांग अड़ाई है। इससे पहले वह लश्कर-ए-तैया और जमात उद दावा के लीडर अब्दुल रहमान मक्की, जैश के लीडर मसूद अजहर के भाई रऊफ अजहर के मामले में रोड़ा अटका चुका है।
यह भी पढ़ें: RBI Deputy Governor: कौन हैं स्वामीनाथन जानकीरमन, जिन्हें RBI का बनाया गया डिप्टी गवर्नर, जानें 4 बड़ी बातें
90 के दशक में लश्कर से जुड़ा साजिद
साजिद मीर 90 के दशक में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वह भारत समेत कई देशों का मोस्ट वांटेड है। मुंबई हमले के लिए भी उसे जिम्मेदार माना जाता है। वह मुंबई हमले के दौरान सैटेलाइट फोन के जरिए हमले में शामिल आतंकियों को अलग-अलग निर्देश दे रहा था।
एफबीआई ने घोषित किया था 5 लाख का इनाम
साजिद को अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने मोस्ट वांटेड घोषित किया था। उस पर 5 मिलियन का इनाम रखा है। पाकिस्तान साजिद मीर को मरा घोषित कर चुका है। एफबीआई का मानना हैकि साजिद मीर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा ली है। साजिद मीर को वसी भाई, अली भाई, मूसा, साजिद मजीद आदि नामों से जाना जाता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
1 hr agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
6 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
6 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
9 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
9 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines