China 5 Finger Policy: भारत और चीन के बीच 75 प्रतिशत सीमा विवाद खत्म हो चुका है। कुछ दिन पहले विदेश मंत्री के इस बयान के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। ड्रैगन का बदला रवैया हैरान करने वाला था। हालांकि विदेश मंत्री ने इस बयान के मायने अब साफ कर दिए हैं। उनका कहना है कि 75 प्रतिशत बॉर्डर डिस्प्यूट सॉल्व होने का मतलब है कि चीन ने वहां से अपने सैनिक हटा लिए हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि चीन ने सीमा विवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
विदेश मंत्री का बयान
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब मैंने 75 प्रतिशत मामले सुलझ गए हैं तो इसका मतलब है कि सैनिक पीछे हट कर गए हैं। वास्तव में यह समस्या का सिर्फ एक हिस्सा है। मगर चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। गश्त के कुछ मुद्दों को हल करने की जरूरत है, जिससे युद्ध की स्थिति को टाला जा सके।
मैकमोहन लाइन को नहीं दी मान्यता
बता दें कि चीन, भारत के कई हिस्सों पर अपना दावा ठोंकता है। भारत और चीन की सीमा मैकमोहन लाइन को भी चीन नहीं मानता है। 1962 युद्ध के बाद से ही चीन लद्दाख से सेट अक्साई चीन इलाके पर कब्जा करके बैठा है। वहीं गलवान से लेकर डोकलाम जैसी कई जगहों पर चीन अक्सर अपने सैनिक भेज देता है। आखिर इसकी क्या वजह है?
क्या है 5 फिंगर पॉलिसी
भारत और चीन के सीमा विवाद असली कारण चीन की विस्तारवादी नीति है। दरअसल 5 फिंगर पॉलिसी चीन का सपना है, जिसे वो अमली जामा पहनाना चाहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला यह 5 फिंगर पॉलिसी क्या है? तो हम आपको बता दें कि चीन खुद को हाथ का पंजा मानता है। मगर चीन की 5 उंगलियां- लद्दाख, नेपाल, भूटान, सिक्किम और NEFA यानी अरूणाचल प्रदेश है। चीन इन सभी इलाकों पर अपना दावा ठोंकता है।
यह भी पढ़ें- चीन ने क्यों पीछे हटाया कदम? ड्रैगन को सता रहा है किस बात का डर? पढ़ें 3 कारण
संबंधित खबरें
LIVE: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, 38000 जवान तैनात
24 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
10 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
11 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines