New CJI of India: 14 मई को देश के 52 वें चीफ जस्टिस की शपथ लेने जा रहे जस्टिस बी आर गवई दूसरे अनुसूचित जाति के और पहले बौद्ध जज होंगे। जस्टिस बी आर गवई ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वो व्यक्तिगत तौर पर CJI को रिटायरमेंट के बाद कोई राजनीतिक पद नहीं लेना चाहिए।
रिटायर होने के बाद राजनीति में जाने के सवाल पर जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, उनके पिता महाराष्ट्र के एक बड़े नेता थे। वे बिहार सहित कई राज्यों के गवर्नर रहे थे लेकिन वे राजनीति मे नहीं जाना चाहते हैं। उस समय की राजनीति की बात कुछ और थी। जस्टिस गवई ने कहा कि जब एक बार आप सीजेआई बन जाते हैं तो रिटायरमेंट के बाद उन पदों को स्वीकार नहीं करना चाहिए जो प्रोटोकॉल में सीजेआई के पद से नीचे हों, गवर्नर का पद भी सीजेआई से नीचे आता है।
संसद बड़ा या न्यायपालिका?
इस सवाल पर कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपने तेरह सदस्यीय संविधान पीठ में पहले भी साफ कर चुका है कि संविधान सुप्रीम है। न्यायपालिका को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और उप राष्ट्रपति के बयान पर जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि लोग कुछ भी कहें संविधान ही सुप्रीम है। यह केशवानंद भारती मामले में 13 जजों के फैसले में बता चुका है।
ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस मिसाइल खुद ही दुश्मन को ढूंढ करती है तबाह, 1998 से डॉ. अब्दुल कलाम से जुड़ी है कहानी
मैं सेक्यूलर हूं: जस्टिस गवई
जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि मैं सेक्यूलर हूं लेकिन बौद्ध धर्म का पालन करता हूं। मैं मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सब जगह जाता हूं। सभी धर्म के लोगों से मेरे संबंध हैं। मेरा सौभाग्य है कि बुद्ध पूर्णिमा के तत्काल बाद ही चीफ जस्टिस पद की शपथ लूंगा। बाबा साहब अम्बेडकर के साथ ही मेरे पिता जी ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। मैं देश का पहला बौद्ध चीफ जस्टिस बनूंगा।
देश की मौजूदा हालातों पर क्या बोले?
पाकिस्तान के मौजूदा टकराव ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि देश के हम भी नागरिक हैं, हमें भी चिंता होती है। सीजफायर पर जस्टिस गवई ने कहा कि युद्ध कोई अच्छी चीज नहीं है। हमारे सामने युद्ध के दो उदाहरण हैं जो अभी भी चल रहे हैं। यूक्रेन मे कितने दिनों से वॉर हो रहा है, मगर क्या मिला। युद्ध से कुछ हासिल नहीं होता।
जस्टिस यशवंत वर्मा के सवाल पर जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि मौजूदा चीफ जस्टिस ने पूरी रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई प्रक्रिया के मुताबिक होगी।
ये भी पढ़ें- ‘PM ने जो कहा वो कर दिखाया…’ DGMO मीटिंग से पहले बोली BJP- ‘पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा’
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines