मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी 7 दिन के अंदर हलफनामा दें। अगर वह हलफनामा नहीं देते हैं तो उन्हें देश से माफी मांगनी होगी। उनके पास तीसरा कोई विकल्प नहीं है। अगर 7 दिन के अंदर हलफनामा नहीं मिलता है तो इसका जवाब है कि चुनाव आयोग पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे मतदाताओं को ये कहना कि वो फर्जी हैं जो भी इस बात को बोल रहा है उन्हें माफी मांगनी होगी।
दुनिया की सबसे बड़ी मतदाता सूची हमारे पास
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मतदाता सूची हमारे पास है। लगभग 90 करोड़ से 100 करोड़ के बीच में है। सबसे बड़ी मतदाता सूची, सबसे बड़े चुनाव कर्मियों की फौज, सबसे ज्यादा मतदान करने वालों की संख्या और इन सबके समक्ष सारे मीडिया के सामने ये कहना कि अगर मतदाता सूची में आपका नाम एक बार और है तो आपने दो बार मतदान किया होगा। कानूनन अपराध किया होगा। मेरे सारे मतदाताओं को अपराधी बताने पर चुनाव आयोग शांत रहे। ये संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में ‘जीरो नंबर एड्रेस’ का हुआ खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताई ये वजह
हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ‘हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी। तीसरा विकल्प नहीं है। अगर 7 दिन के अंदर हलफनामा नहीं मिला तो इसका अर्थ ये होगा कि सारे आरोप निराधार हैं। हमारे मतदाताओं को ये कहना कि वो फर्जी हैं जो भी इस बात को बोल रहा है उसे माफी मांगनी होगी।
महाराष्ट्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दिया जवाब
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जब ड्राफ्ट सूची थी, तो दावे और आपत्तियां समय पर क्यों नहीं जमा की गईं? जब नतीजे आए, तो कहा गया कि यह गलत है। आज तक महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक भी मतदाता का नाम प्रमाण के साथ नहीं मिला है। चुनाव हुए 8 महीने हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ना कोई पक्ष, ना कोई विपक्ष, सभी पार्टियां समकक्ष’, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
सूरज पूर्व में ही उगता है
यह भी पूछा गया कि आखिरी 1 घंटे में इतना मतदान कैसे हुआ? चुनाव आयोग ने जवाब दिया था कि अगर 10 घंटे मतदान होता है, तो हर घंटे औसत 10% होता है। किसी भी बात को 10 बार, 20 बार कहने से वह सच नहीं हो जाती। सूरज पूर्व में ही उगता है। किसी के कहने से वह पश्चिम में नहीं उगता।
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
42 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines