Chhattisgarh vidhan sabha chunav result 2023: मतगणना के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। एग्जिट पोल्स को गलत साबित करते हुए छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। दोपहर 12 बजे खबर लिखे जाने तक बीजेपी सभी 90 सीटों में 55 पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 33 पर आगे है। साफ दिखाई दे रहा है कि बीजेपी चुनाव जीत की तरफ बढ़ रही है। पाटन सीट पर भूपेश बघेल भी पीछे चल रहे हैं। नतीजों से कांग्रेस भी भौचक्का रह गई है। कांग्रेस नेताओं ने सोचा भी नहीं होगा कि दोपहर तक नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहेंगे। वहीं बीजेपी जीत से उत्साहित है।
छत्तीसगढ़ में इसबार चुनाव प्रचार में भ्रष्टाचार का मुद्दा खूब उछला। महादेव एप को लेकर बीजेपी ने सीएम बघेल समेत कांग्रेस पर को जमकर घेरा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में जमकर चुनाव प्रचार किया। भूपेश सरकार को सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि कहा जा रहा था कि उनके काम से राज्य की जनता खुश है और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे, लेकिन नतीजों ने उसे निराश कर दिया है।
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में भी खिलेगा कमल? किसके सिर बंधेगा जीत का ताज, फैसला आज?
मतदाताओं का मन भांपने में विफल
बीजेपी के जीत की एक वजह यह भी है कि उसने इसबार सभी विधायकों को टिकट दिया था। पार्टी ने रमन सिंह सरकार में मंत्री रहे 17 नेताओं को भी टिकट दिया था जो 2018 में चुनाव हार गए थे। कांग्रेस कई क्षेत्रों में मतदाताओं का मन भांपने में विफल रही और अति उत्साह में ठीक रणनीति नहीं बना पाई। कई ऐसे नेता भी जो ज्यादा सक्रियता दिखाते तो शायद पार्टी को फायदा हुआ होता। नेताओं को आंतरिक खींचतान ने भी पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।
मतदाताओं से सीधा संपर्क नहीं
दूसरा सत्ता में नहीं होने की वजह से बीजेपी को अपने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का पूरा अवसर मिला। वहीं कांग्रेस का संगठन लचर रहा है। राज्य में सरकार होने के बावजूद वह मतदाताओं से सीधा संपर्क नहीं बना सकी। यह नहीं कहा जा सकता कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी थी क्योंकि भूपेश बघेल किसी से भी कम नहीं हैं, लेकिन किसी भी एक के भरोसे रहना नुकसानदायक हो सकता है।
संवादहीनता जैसी स्थिति दिखी
कांग्रेस के नेताओं ने जमकर प्रचार किया लेकिन फिर भी संवादहीनता जैसी स्थिति दिखी। कई नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान भाषा में संयम नहीं बरता और बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया। जरूरत है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी हार के कारणों पर विचार करे, ताकि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उसकी ऐसी हालत न हो।
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल पीछे, जानिए अबतक की पूरी अपडेट
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines