Chhattisgarh vidhan sabha chunav result 2023: छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद मतगणना जारी है और चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं। राज्य की सभी 90 सीटों में से 58 पर कांग्रेस और 34 पर बीजेपी आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं राजस्थान और तेलंगाना में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ पार कर लिया है।
राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। पिछले साल के मुकाबले इसबार थोड़ी कम वोटिंग हुई। पिछली बार 76.88 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस साल यानी 2023 में 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की सरकार बनते दिखाया गया था। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में राज्य में कांग्रेस को 68 सीटें मिली थीं जबकि बीजेपी को 15 सीटों पर ही जीत मिली थी।
छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। आज 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। इसबार पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया। प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। इसबार कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने वोट डाला, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की जीत बताई गई थी।
छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए दो सबसे बड़े दावेदार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव हैं। हालांकि दोनों यह कह रहे हैं कि यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। टीएस सिंहदेव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि मुख्यमंत्री के पद के लिए भूपेश बघेल पंक्ति में सबसे पहले खड़े होंगे। हालांकि दोनों में राजनीतिक खींचतान की खबरें आए दिन आती रहती हैं।
टीएस सिंह देव इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। 2018 में भी जब कांग्रेस को बहुमत मिला था तो कहा गया कि टीएस सिंह देवी सीएम बनेंगे लेकिन भूपेश बघेल ने उन्हें पछाड़ दिया। एक इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव हमेशा सीएम के चेहरे पर ही लड़ा जाता है। उन्होंने भी कहा था कि सीएम का चेहरा हाईकमान तय करता है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines